
MI vs LSG Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज रविवार 27 अप्रैल को डबल हेडर खेला जाएगा, जिसका पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतने वाली टीम टॉप-4 में जगह बना लेगी, क्योंकि मुंबई और लखनऊ दोनों 10-10 अंक के साथ क्रमश: पांचवें और छठवे पायदान पर हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम 11 अंक के साथ चौथे स्थान वाली पंजाब की जगह 12 अंक के साथ काबिज हो जाएगी। आईपीएल में शनिवार को केकेआर बनाम पंजाब किंग्स का मैच बारिश से धुल गया। ऐसे में फैंस को चिंता सता रही होगी कि कहीं एमआई बनाम एलएसजी मैच बारिश की भेंट न चढ़ जाए। इस मैच से पहले आपको बताते मुंबई के मौसम का ताजा हाल-
एक्यूवेदर के अनुसार, मुंबई में आज शनिवार 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। टॉस के समय यहां बहुत गर्मी रहने की उम्मीद है। हालांकि मैच के अंत में गर्मी से राहत मिलेगी। आज दिन भर बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला पूरा देखने को मिलेगा।
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, आकाश दीप, मयंक यादव, शमशान कुलकर्णी और जोसेफ कुलकर्णी।
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, राज बावा, रॉबिन मिंज, बेवन जैकब्स और सत्यनारायण राजू।