क्रिकेट

मुशीर खान गंभीर हालत में लखनऊ के मेदांता में भर्ती, सड़क पर कई बार पलटी थी तेज रफ्तार कार

Mushir Khan Accident: मुशीर खान सड़क हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिता नौशान खान के साथ मुशीर की एसयूवी कार तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई थी और सड़क पर कई बार पलटी थी। इस वजह से उनकी गर्दन और हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई है। फिलहाल वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

2 min read
Musheer Khan Accident

Mushir Khan Accident: मुंबई के युवा क्रिकेटर मुशीर खान की एसयूवी कार शुक्रवार रात आजमगढ़ से लखनऊ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे उनकी गर्दन और हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। 19 वर्षीय मुशीर का फिलहाल लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय मुशीर के साथ कार में उनके पिता और कोच नौशान खान भी मौजूद थे। दुर्घटना में नौशान खान को भी मामूली चोटें आई हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सूत्र ने जानकारी दी है कि कार तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गई थी और सड़क पर कई बार पलट गई है। डॉक्टर उनकी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ये पुष्टि हो सके कि उनकी गर्दन में फ्रैक्चर है या नहीं और ये कितना गंभीर है।

अब 7 महीने बाद खेल पाएंगे क्रिकेट!

एमसीए सूत्र ने बताया कि मुशीर संभवतः इस घरेलू क्रिकेट सीजन से बाहर रहेंगे। उनकी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार कई बार पलट गई थी, जिससे उनकी गर्दन और शरीर के अन्‍य अंगों में चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब तीन महीने आराम करना होगा। उसके बाद उन्हें रिहैब से भी गुजरना होगा, जिसका मतलब है कि वे छह से सात महीने बाद ही खेल पाएंगे।

मुशीर के फैसले से नाखुश एमसीए!

बता दें कि भारतीय टीम के बल्लेबाज सरफराज खान के भाई मुशीर खान अपने पिता से आजमगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे थे। 1 अक्टूबर से अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शेष भारत के खिलाफ वह मुंबई के लिए ईरानी कप मैच खेलने वाले थे। बताया जा रहा है कि एमसीए के अधिकारी मुशीर के दलीप ट्रॉफी मैचों के समापन के बाद आजमगढ़ में प्रशिक्षण लेने और मुंबई में अपनी घरेलू टीम के साथ नहीं जुड़ने के फैसले से भी नाखुश हैं।

दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए खेला था आखिरी मुकाबला 

मुशीर ने आखिरी बार दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए मुकाबला खेला था। इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में इंडिया ए के खिलाफ टूर्नामेंट में डेब्‍यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 181 रन बनाए, लेकिन टूर्नामेंट के बाकी मैचों में वे ऐसा कमाल नहीं कर पाए।

रणजी फाइनल की दूसरी पारी में शतक जड़कर मुंबई को जिताया था खिताब

2024 अंडर-19 विश्व कप में भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक मुशीर ने फरवरी में रणजी ट्रॉफी में दमदार वापसी की। करीब दो साल बाद मुंबई के लिए अपने पहले मैच में उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी दोहरा शतक लगाया और बाद में विदर्भ के खिलाफ रणजी फाइनल में दूसरी पारी में शतक जड़कर मुंबई को रिकॉर्ड 42वां रणजी खिताब दिलाने में मदद की। 

भाई का रिप्‍लेसमेंट बनेंगे सरफराज खान

मुशीर ने 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 50 से अधिक की औसत से 716 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है। बता दें कि एमसीए ने अभी तक बल्लेबाज मुशीर के रिप्‍लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। एमसीए को उम्मीद है कि सरफराज खान जो अभी भी भारतीय टीम के साथ कानपुर में हैं, वह मुंबई टीम में अपने भाई की जगह लेंगे।

Published on:
28 Sept 2024 02:46 pm
Also Read
View All
IND vs PAK: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारती फुलमाली को मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Ban W vs Ned W: बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से रौंदकर एजबेस्‍टन में रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंची

पाकिस्‍तान की कप्तान फातिमा सना के आंकड़े हैं दमदार, लीडरशिप में हुईं ज्यादा खतरनाक

रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत