England Super 8 Scenario: T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में पहुंचने के लिए डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड संघर्ष कर रही है और अगर वह आज का मैच जीत भी जाते हैं तो भी उनके अगले दौर में पहुंचने की टिकट कंफर्म नहीं होगी, हालांकि उम्मीदें बनी रहेंगी।
NAM vs ENG Live Streaming in India: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 34वां मुकाबला आज एंटीगुआ में खेला जाएगा। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सामना नामीबिया (Namibia vs England) से होगा। इंग्लैंड अगले दौर में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है तो दूसरी ओर नामीबिया सुपर 8 (T20 World Cup Super 8) से पहले ही बाहर हो चुकी है। यह मैच जोस बटलर एंड कंपनी के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों के जिंदा रखने के लिए इंग्लैंड को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। चलिए जानते हैं भारत में इस मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 34वें मुकाबले में नामीबिया का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे से खेला जाएगा।
नामीबिया बनाम इंग्लैंड के बीच के मैच को भारत में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है। मोबाइल यूजर्स इस मुकाबले को हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।
नामीबिया बनाम इंग्लैंड के बीच का मुकाबला आप टीवी पर भी देख सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के पास है। ऐसे में इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।