
IPL 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा (Photo - IPL)
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 34वां मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होगा।
बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आम तौर पर सपाट होती है। पिच फ्लैट और बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां अच्छी बाउंस और पेस के साथ गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। मैदान बहुत छोटा है और आउटफील्ड तेज है। ऐसे में यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने वाला है। हालांकि ड्यू फैक्टर इस मैदान पर काम करता है। शाम के वक़्त ओस गिरने से चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अक्सर रणनीति होती है।
हाल के सालों में पिच पर ब्लैक सॉइल इस्तेमाल होने से स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह अभी भी बल्लेबाजों का मैदान ही है। गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद होती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन खेली गईं 8 पारियों में से पांच में 10 से ज्यादा के रन रेट से रन बने हैं। ऐसे में आज का मुकाबला भी हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है।
एक्यूवेदर के अनुसार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है। मैच के दौरान उमस 21% रहेगी। वहीं हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
Published on:
24 Apr 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
