क्रिकेट

Naman Dhir बन सकते हैं भारत के भरोसेमंद ऑलराउंडर, ये 3 आंकड़े दे रहे गवाही

भारतीय क्रिकेटर नमन धीर ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेट लेने की क्षमता से प्रभावित किया है। जानें उनके तीन दमदार आंकड़े।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 1:40 PM IST
Naman Dhir Update
भारतीय क्रिकेटर नमन धीर। (Photo- IANS)

Naman Dhir: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर नमन धीर ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिला। उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में उनके प्रदर्शन ने टीम में उनकी दावेदारी मजबूत की है। उनके तीन आंकड़े भविष्य के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं।

हर तीन गेंद पर लगा रहे बाउंड्री

नमन धीर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक 45 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 17 बाउंड्री निकली हैं। उनका टी20I स्ट्राइक रेट 246.66 है। ये आंकड़े उनकी तेज बल्लेबाजी को दर्शाते हैं। वह कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने की क्षमता रखते हैं। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में भारत को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है। नमन धीर डेथ ओवरों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

नमन धीर ने भारत के लिए अब तक 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें एक बार बल्लेबाजी का मौका मिला। उस मैच में उन्होंने 21 गेंदों का सामना कर 30 रन बनाए। मैच में उनका स्ट्राइक रेट 142.85 रहा।

हर 13 गेंद पर एक विकेट

नमन धीर ने गेंदबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया है। उन्होंने टी20I में 11 ओवर गेंदबाजी की है यानी 66 बॉल फेंकी है। इस दौरान 121 रन देकर पांच विकेट हासिल किए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 24.20 और स्ट्राइक रेट 13.20 है। उनकी इकॉनमी रेट 11.00 रही है। बॉलिंग में भले ही थोड़े महंगे साबित हुए हो लेकिन विकेट लेने की क्षमता उन्हें अतिरिक्त विकल्प बनाती है। गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी की उनकी क्षमता भारतीय टीम को मजबूती प्रदान करती है।

भारत के लिए 3 वनडे मैचों में नमन धीर ने 16.3 ओवर बॉलिंग की, जिसमें उन्होंने कुल 104 रन दिए। उन्होंने कुल 1 विकेट लिया। इस दौरान उनका औसत 104.00 और स्ट्राइक रेट 6.30 रहा।

घरेलू क्रिकेट में भी दमदार रिकॉर्ड

नमन धीर के घरेलू क्रिकेट के आंकड़े भी प्रभावशाली हैं। उन्होंने 17 लिस्ट-ए इंनिग्स में 381 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.10 और स्ट्राइक रेट 108.54 है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 61 पारियों में 1,333 रन बनाए हैं। उनका औसत 26.66 और स्ट्राइक रेट 161.18 है। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 5 विकेट लेने का प्रदर्शन भी दर्ज है। लिस्ट ए क्रिकेट में उनकी इकॉनमी 5.96 रही है।

भारत को मिल सकता है नया ऑलराउंडर

नमन धीर ने शुरुआती मौकों पर अपनी क्षमता दिखाई है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी भारत के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी उनका अनुभव सीमित है। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर वह टीम के लंबे समय के विकल्प बन सकते हैं।

Updated on:
25 Oct 2026, 1:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ODI World Cup 2027: अजिंक्य रहाणे ने चुने भारत के 5 तेज गेंदबाज, जानें किसे मिली जगह और किसका कटा पत्ता?

NZA vs INDA: केएल-यशस्वी फिर फेल, पडिक्कल-सुदर्शन ने पारी को संभाला, दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड से 98 रन पीछे भारत

तिलक वर्मा ने T20I में इतिहास रचते हुए युवराज-सैमसन जैसे दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे, अब नजर रोहित-विराट के महारिकॉर्ड पर

शाहीन अफरीदी के पास आज ODI क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, खतरे में शमी-बुमराह समेत दुनिया के कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

NZA vs INDA: बल्‍लेबाजों के फेल होने के बाद गेंदबाजों की जमकर कुटाई, न्‍यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 204 रन की बढ़त बनाई