क्रिकेट

Hardik Pandya के खिलाफ दर्ज हुआ राष्‍ट्रीय ध्‍वज के अपमान का केस, पीठ पर फ्लैग बांध गर्लफ्रेंड संग लेटे हुए आए थे नजर

Hardik Pandya: टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब जीतने का जश्‍न मनाना हार्दिक पंड्या को भारी पड़ गया है। जीत जश्‍न में वह इतने खो गए कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज को पीठ पर बांध अपनी गर्लफ्रेंड संग स्‍टेज पर ही लेट गए। इस मामले पुणे के एक एडवोकेट ने पंड्या के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
2 min read
Mar 12, 2026
Hardik Pandya
टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद राष्‍ट्रीय ध्‍वज पीठ पर बांधकर गर्लफ्रेंड के साथ स्‍टेज पर लेटते हार्दिक पंड्या। (फोटो सोर्स: एक्‍स@arshdeep3444)

Hardik Pandya: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम जमकर जश्‍न मनाया था। कोई खिलाड़ी परिजनों के साथ फोटो खिंचा रहा था तो मस्‍ती में डांस कर रहा था। टीम इंडिया के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जमकर जश्‍न मनाया था, लेकिन वह जश्‍न में इतने खो गए कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज को पीठ पर बांध अपनी गर्लफ्रेंड संग स्‍टेज पर ही लेट गए। इस मामले पुणे के एक एडवोकेट ने पंड्या के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे पंड्या

एडवोकेट वाजिद खान का कहना है कि आपने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल देखा होगा। हार्दिक पंड्या जीत के जश्न में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे। उनकी पीठ पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज बंधा हुआ था। उन्‍हें 1971 राष्‍ट्रीय ध्‍वज एक्ट के सेक्शन 2 के मुताबिक हमें इसकी इज्जत रखनी चाहिए थी। लेकिन, पंड्या अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वह नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे।

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

उन्‍होंने कहा कि यह नेशनल फ्लैग का अपमान है। मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया तो मुझसे कहा गया कि ये घटना अहमदाबाद में हुई है, यहां नहीं। इस पर मैंने उनसे कहा कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज पूरे देश का सिंबल है और हम शिवाजी नगर पुलिस से केस दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मेरी शिकायत स्‍वीकार करते हुए मुझे उसकी एक कॉपी भी दी है।

Updated on:
12 Mar 2026 08:32 am
Published on:
12 Mar 2026 08:32 am
Also Read
View All
IND-W vs SL-W, Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक, भारत ने एशियन गेम्स का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

INDW vs SLW: स्मृति मंधाना ने हिला कर रख दी रिकॉर्ड बुक, वूमेंस टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली बल्लेबाज

INDW vs SLW: गोल्ड मेडल मैच में शेफाली वर्मा का आया तूफान, टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाली बन गईं पहली खिलाड़ी

INDW vs SLW: भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल शुरू, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

IND vs JPN T20I Update: 5-5 ओवर का होगा भारत बनाम जापान टी20 मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से बाहर, जानें कब शुरू होगा मैच