क्रिकेट

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में मंगलवार को मेंस क्रिकेट इवेंट में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि ग्रुप चरण में अफगानिस्‍तान को हराने वाली नेपाल की टीम श्रीलंका को हरा सकती है।
2 min read
• •
Sep 28, 2026
Asian Games 2026, Sri Lanka vs Nepal,
एशियन गेम्‍स में श्रीलंका बनाम नेपाल क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ACCMedia1)

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू हो गए हैं। 28 सितंबर को खेला जाने वाला पहला क्‍वार्टर फाइनल पाकिस्‍तान और हांगकांग के बीच और दूसरा क्‍वार्टर फाइनल भारत और अफगानिस्‍तान के बीच बारिश की वजह रद्द हो गया। अब तीसरा क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला जाना है। अगर यह मुकाबला बारिश की भेंट नहीं चढ़ता है, तो माना जा रहा है कि नेपाल की टीम मंगलवार को बड़ा उलटफेर कर सकती है।

अफगानिस्‍तान को पांच विकेट से दी थी मात

दरअसल, नेपाल की टीम अच्‍छी लय में नजर आ रही है, क्‍योंकि उसने ग्रुप चरण के मुकाबले में अफगानिस्‍तान की टीम को 5 विकेट से हराया था और उसके बाद महज 15 ओवर में जापान के खिलाफ चार विकेट के नुकसान पर 149 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। ऐसे में उसके लिए श्रीलंका की बी टीम को हराने में ज्‍यादा मुश्किल नहीं होगी। अगर वह ऐसा करने में सफल हो जाती है, तो सेमीफाइल में जगह बना लेगी।

एशियन गेम्‍स के लिए श्रीलंका ने भेजी हल्‍की टीम

बता दें कि श्रीलंका ने एशियन गेम्‍स में काफी हल्‍की टीम भेजी है, क्‍योंकि श्रीलंका की मुख्‍य टीम हाल ही में इंग्‍लैंड के दौरे पर थी। जहां उसने इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज हारी हैं। इस दौरे पर सोमवार को ही श्रीलंका की टीम ने आखिरी मैच खेला, जिसमें उसे 223 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसलिए माना जा रहा है कि एशियन गेम्‍स में श्रीलंका की युवा टीम को नेपाल की टीम आसानी से हरा सकती है, क्‍योंकि यह टीम दोयम दर्जे की है। लेकिन, अगर मैच बारिश से धुलता है, तो उस स्थिति में श्रीलंका को फायदा होगा और वह आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

एशियन गेम्‍स में श्रीलंका स्क्वॉड

एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), नुवानिडू फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांथ व्यासकांथ, नुवान तुषारा, थारिंडू रत्नायके, वानुजा सहान, सोहन डे लिवेरा, गरुका संकेथ।

इंग्‍लैंड दौरे पर गई थी ये टी20 टीम

पथुम निस्सांका, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा (विकेट कीपर), चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, थारिंडु रत्नायके, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालगे, पवन रत्नायके।

एशियन गेम्‍स के लिए नेपाल स्क्वॉड

कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल, कुशाल मल्ला, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), संदीप जोरा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, ललित राजबंशी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, शेर मल्ला।

Updated on:
28 Sept 2026 08:28 pm
Published on:
28 Sept 2026 08:28 pm