क्रिकेट

डेब्यू टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक लगाने और 5 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन

- टेलर ने भारत के खिलाफ 1965 में अपने पदार्पण टेस्ट में कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर पहले शतक जड़ा था और फिर गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए थे।-टेलर ने उस मैच में 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 158 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली थी।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2021, 6:23 PM IST
bruce_taylor-1.jpg

नई दिल्ली। अपने पदार्पण टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक लगाने और पांच विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन हो गया। टेलर ने भारत के खिलाफ 1965 में अपने पदार्पण टेस्ट में कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर पहले शतक जड़ा था और फिर गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए थे।

खेली थी 105 रनों की पारी
भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में न्यूजीलैंड 233 रन तक अपने छह विकेट गंवा चुका था और टेलर ने बेर्ट स्टलिफे के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की थी। टेलर ने उस मैच में 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 158 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली थी।

86 रन देकर चटकाए थे 5 विकेट
गेंदबाजी में उन्होंने 86 रन देकर भारत के पांच बल्लेबाजों को आउट किया था। हालांकि, मैच बेनतीजा रहा था। टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 32 मैच खेले थेए जिसमें उन्होंने 30 टेस्ट मैच खेले जबकि दो वनडे मुकाबले। उन्होंने टेस्ट में अपनी टीम के लिए 898 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 26.60 की औसत से 111 विकेट लिए। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 7 विकेट का था। वहीं उन्होंने दो वनडे मैचों में 22 रन बनाए थे।

77 साल की उम्र में निधन
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, न्यूजीलैंड क्रिकेट ‘एनजेडसी‘ को 77 साल की उम्र में ऑलराउंडर ब्रूस टेलर के निधन का गहरा दुख है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ हैं।

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज