क्रिकेट

Nz vs WI : टेलर, ग्रैंडहोमे के दम पर मजबूत न्यूजीलैंड

ग्रैंडहोमे ने ब्लंडल के साथ मिलकर 148 रनों की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को 429 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

2 min read
Dec 02, 2017
Taylor, Strong New Zealand on the Grand Haeme

वेलिंग्टन। कोलिन डी ग्रैंडहोमे (105) के शतक और रॉस टेलर (93) की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में नौ विकेट खोकर 447 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। टीम की ओर से ट्रैंट बाउल्ट (2) और टॉम ब्लंडल (57) नाबाद हैं। इस स्कोर के आधार पर न्यूजीलैंड ने 313 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। नील वेग्नर के सात विकेट के दम पर शुक्रवार को वेस्टइंडीज की पहली पारी 134 रनों पर समेटने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए थे। शनिवार को इस स्कोर से आगे खेलने उतरी जीत रावल (42) और टेलर ने 41 रन जोड़कर टीम को 109 के स्कोर पर पहुंचाया। इसी स्कोर पर रावल को कैमरन रोच ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

निकोल्स का अर्धशतक
रावल के आउट होने के बाद टेलर का साथ देने आए हैनरी निकोल्स (67) ने चौथे विकेट के लिए 127 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर न्यूजीलैंड को 236 के स्कोर तक पहुंचाया। रोच ने रॉस टेलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद निकोल्स भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और पैट कमिंस की गेंद पर गेब्रियल के हाथों लपके गए। मिशेल सेंटनर (17) को भी कमिंस ने बोल्ड कर जल्द ही पवेलियन भेज दिया।

न्यूज़ीलैंड 400 पर
मिशेल सेंटनर (17) को भी कमिंस ने बोल्ड कर जल्द ही पवेलियन भेज दिया। ग्रैंडहोमे ने ब्लंडल के साथ मिलकर 148 रनों की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को 429 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसी स्कोर पर ग्रैंडहोमे को चेस ने आउट किया। इसके बाद आए नील वागनर (3) और मैट हैनरी (4) भी जल्द आउट हो गए। ग्रैंडहोमे ने इस बीच, अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया। ब्लंडल और बाउल्ट ने 10वें विकेट के लिए पांच रन जोड़े हैं। दोनों नाबाद हैं।

Published on:
02 Dec 2017 02:17 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन