क्रिकेट

NZ vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, पहली बार इस स्टार खिलाड़ी को बनाया कप्तान

New Zealand Team Announced for T20i Series: न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए टीम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने वाले सिर्फ 7 खिलाड़ियों को जगह दी गई, क्‍योंकि बाकी खिलाड़ी IPL में व्‍यस्‍त होंगे।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 9:30 AM IST
New Zealand Team Announced

New Zealand Team Announced for NZ vs PAK T20i Series: न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 16 मार्च से शुरू होने जा रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इस घरेलू सीरीज के लिए पहली बार स्‍टार आलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बता दें ब्रेसवेल ने पहली बार कप्तानी भी पाकिस्तान के खिलाफ ही की थी। पिछले साल ही वह पाकिस्तान में टीम की अगुवाई करते दिखे थे। सबसे खास बात ये है कि इस टीम में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले सिर्फ 7 प्‍लेयर्स को जगह दी गई है। इसके पीछे की वजह कुछ प्‍लेयर्स का आईपीएल 2025 खेलना है।

ये खिलाड़ी रहेंगे आईपीएल में व्‍यस्‍त

व्‍हाइट बॉल के नियमित कप्‍तान मिचेल सेंटनर के साथ डेवॉन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेवॉन जैकब्स और लॉकी फर्ग्यूसन का आईपीएल 2025 की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। टिम साइफर्ट, जेम्स नीशम और फिन एलन को फिर से टीम में जगह दी गई है। ये तीनों टी20 लीग के चलते पिछली सीरीज नहीं खेले थे। स्पिनर ईश सोढ़ी भी टीम में वापस आ गए हैं। तेज गेंदबाज बेन सियर्स भी चोट से उबरकर वापसी करने में सफल रहे हैं।

न्यूजीलैंड टीम स्‍क्‍वॉड

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, फिन एलन, जैक फाउलकेस जैकब डफी, (चौथे और पांचवें मैच के लिए), मिच हे, मैट हेनरी (चौथे और पांचवें मैच के लिए), काइल जैमीसन (पहले 3 मैच के लिए), डेरिल मिचेल, विल ओ'राउरके, जेम्स नीशम (पहले 3 मैचों के लिए), टिम रॉबिन्सन, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी और बेन सियर्स।

NZ vs PAK T20i का शेड्यूल

16 मार्च - पहला टी20, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

18 मार्च - दूसरा टी20, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन

21 मार्च - तीसरा टी20, ईडन पार्क, ऑकलैंड

23 मार्च - चौथा टी20, बे ओवल, माउंट माउंगानुई

26 मार्च - 5वां टी20, स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन

Updated on:
11 Mar 2025, 9:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भारतीय बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कराई मिट्टी पलीद, जहां 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया, वहां न्‍यूजीलैंड ने बिना विकेट पार किया टोटल

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 सीजन से कीरोन पोलार्ड को किया प्रमोट, सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी

वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 के लिए भारतीय प्‍लेइंग इलेवन में हुए शामिल, तो संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा कौन बनेगा ओपनिंग पार्टनर?

NZA vs INDA: महज 113 रन पर ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई भारतीय टीम, कीवियों ने पहले दिन चाय तक बनाए 32/0

IND vs NZ: आज मैदान पर उतरेगा T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज! विपक्षी टीम को डरा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े