24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Champions Trophy की अवॉर्ड सेरेमनी में अनदेखी को लेकर PCB ने की ICC से शिकायत

PCB on Champions Trophy Award Ceremony: चैंपियंस ट्रॉफी की अवॉर्ड सेरेमनी में अपने प्रतिनिधि को पोडियम पर आमंत्रित नहीं करने को लेकर पीसीबी ने आईसीसी के समक्ष कड़ा विरोध जताया है। पीसीबी ने कहा कि जब भारत और न्‍यूजीलैंड अधिकारियों को बुलाया जा सकता है तो हमारे प्रतिनिधि को क्‍यों नहीं आमंत्रित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Mar 2025, 8:36 AM IST

PCB on Champions Trophy Award Ceremony

PCB on Champions Trophy Award Ceremony: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में अपने प्रतिनिधि को मंच पर नहीं बुलाने को लेकर पीसीबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पीसीबी ने आईसीसी प्रबंधन को कड़े शब्दों में पत्र लिखकर विरोध जताया है कि स्टेडियम में मौजूद उसके प्रतिनिधि को सेरेमनी के लिए पोडियम पर आमंत्रित क्यों नहीं किया गया? बता दें कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का आधिकारिक मेजबान था, जिसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर किया गया था और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अपने सभी मैच दुबई में खेले।

संयुक्त संसद के सत्र में व्यस्त थे नकवी

दरअसल, टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आईसीसी को बताया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वह देश की संयुक्त संसद के सत्र में व्यस्त थे। नकवी देश के गृह मंत्री भी हैं। नकवी की जगह पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद फाइनल में शामिल हुए, लेकिन आईसीसी प्रोटोकॉल के अनुसार, वह समारोह में शामिल होने के पात्र नहीं थे, जिस पर पीसीबी ने आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत लौटे रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का जोरदार स्‍वागत

सैकिया और ट्वोस को आमंत्रित किया तो अहमद को क्‍यों नहीं?

पीसीबी के करीबी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीसीबी ने अवॉर्ड सेरेमनी में पीसीबी सीओओ और सीटी 25 टूर्नामेंट के निदेशक सुमैर अहमद सैयद को शामिल न करने के लिए आईसीसी के समक्ष औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने ये भी कहा कि जब सैकिया और ट्वोस को अपने-अपने बोर्ड के प्रमुख न होने के बावजूद पोडियम पर आमंत्रित किया जा सकता है तो अहमद को भी पोडियम पर आमंत्रित किया जाना चाहिए था।

ये है नियम

आईसीसी प्रोटोकॉल के अनुसार, आईसीसी के प्रमुख पुरस्कार और ट्रॉफी वितरित करते हैं, जबकि मेजबान देश का प्रतिनिधित्व पोडियम पर होता है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के निदेशक रोजर ट्वोस, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया पोडियम पर थे। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने रोहित शर्मा को ट्रॉफी सौंपी।