
पाकिस्तान क्रिकेट टीम जश्न मनाती हुई (Photo - ANI)
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उसकी मुख्य खामियों को उजागर किया है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम मेजबान थी और टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई थी। कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर तंज कसते हुए कहा कि पीसीबी ने इस बड़े आयोजन की मेजबानी पर बहुत पैसा खर्च किया है, लेकिन टीम और उसकी तैयारियों पर ध्यान नहीं दिया। जबकि भारतीय टीम ने ग्रुुप स्टेज में पहले पाकिस्तान को हराया फिर न्यूलीलैंड को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया।
बता दें कि जब चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया तो पाकिस्तान की इस आयोजन के फाइनल की मेजबानी करने की उम्मीदें धराशायी हो गईं, जिसकी मेजबानी वह कर रहा था। कनेरिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि में उन बातों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि भारत को फाइनल सहित अपने सभी मैच दुबई में खेलने का फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें समझ से परे हैं।
कनेरिया ने कहा कि अगले दो या तीन दिनों तक इस बारे में चर्चा होगी कि पाकिस्तान मेजबान था और भारत ने ट्रॉफी जीती। पाकिस्तान में कई लोग इस बारे में बात कर रहे थे कि कैसे भारत को फायदा हुआ। मुझे समझ में नहीं आता कि ऐसी बातें कैसे कही जा सकती हैं। दुबई भारत का घरेलू मैदान नहीं था, बल्कि ये पाकिस्तान का घरेलू मैदान हुआ करता था।
कनेरिया ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दुबई में मैच खेले हैं। यही सवाल एक पाकिस्तानी पत्रकार ने गौतम गंभीर से पूछा था और उन्होंने बहुत सटीक और तीखा जवाब दिया। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान ने बहुत पैसा खर्च किया, स्टेडियम बनाए, लेकिन जिस एक चीज पर उन्हें ध्यान देना चाहिए था।
उस पर (टीम) उन्होंने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छी टीम नहीं उतारी और जो उतारी उसने बहुत खराब क्रिकेट खेला। अगर आप पाकिस्तान के साथ किसी तकनीकी मामले पर बात करते हैं, तो वे इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे और केवल आलोचना करेंगे; इसलिए वे पीछे हट रहे हैं।
Updated on:
5 Jul 2025, 1:59 PM IST
Published on:
10 Mar 2025, 3:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.