क्रिकेट

Englad के खिलाफ Test Series के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, 7 साल बाद इस दिग्गज की हुई वापसी

न्यूजीलैंड टीम ने आगामी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है, इस टीम में न्यूजीलैंड की तरफ से 7 साल बाद इस दिग्गज की वापसी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2022, 12:38 PM IST
1134.jpg
इस दिग्गज की हुई वापसी

New Zealand Test Squad 2022 : न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने आगामी इंग्लैंड (ECB) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 20 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सभी को चौंकाते हुए 7 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ अपने एक बेहतरीन खिलाड़ी को चुनकर सबको हैरानी में डाल दिया है। आपको बता दें, न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के टेस्ट दौरे की शुरुआत 2 जून को लॉर्ड्स (lords) में होने वाले पहले क्रिकेट मैच से होगी।

इसके अलावा आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की इस 20 सदस्य टीम में जिन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उसमें माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracwell) भी शामिल हैं और केन विलियमसन (Kane Williamson) भी शामिल हैं। केन पिछले साल नवंबर से कोहनी की चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। आपको बता दें कि केन विलियमसन इस समय आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं।

इस दिग्गज की हुई वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ जिस टेस्ट टीम का चयन हुआ है उसमें हामिश रफरफोर्ड को भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि हामिश ने साल 2015 में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। उसके बाद से इनको मौके नहीं मिले, लेकिन 2021-22 के न्यूजीलैंड के फर्स्ट क्लास सीजन में सबसे ज्यादा रन ठोक कर अपनी वापसी के संकेत दिए और अब यह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चुन लिए गए हैं।

ये खिलाड़ी टीम से देर से जुड़ेंगे

आपको बता दें कि इस समय न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं जिसमें केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम सऊदी, डेरिल मिशेल और डेवोन कॉन्वे शामिल है। इस वजह से वह सभी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से देर से जुड़ेंगे क्योंकि आईपीएल का फाइनल 29 मई को खेला जाना है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे की शुरूआत 2 जून से होगी। दोनो टीमों के बीच लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट मैच क्रमश 10 और 23 जून को ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) औऱ हेडिंग्ले (Hedingly) में खेला जाएगा।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

केन विलियमसन (कप्तान), हामिश रदरफोर्ड, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जैकब डफी, कैमरन फ्लेचर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, रचिन रवींद्र, टिम साउथी, ब्लेयर टिकर, नील वैगनर और विल यंग।

Updated on:
4 May 2022, 12:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा