क्रिकेट

दूसरे प्रैक्टिस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की टीम दूसरे प्रैक्टिस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2017, 12:00 PM IST
nwz vs ind

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने आए न्यूजीलैंड की टीम दूसरे प्रैक्टिस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर रही है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 29 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए है। क्रीज पर टॉम एथम और रास टेलर बल्लेबाजी कर रहे है। रास टेलर शानदार पचासा लगा कर बल्लेबाजी कर रहे है। बता दें कि पहले प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। पहले प्रैक्टिस मैच में बोर्ड प्रेसीडेंट की टीम ने कीवी टीम को 30 रनों से हराया था।

युवा पृथ्वी शॉ पर होगी निगाहें
आज के मैच में सबकी निगाहें पृथ्वी शॉ पर टिकी होगी। बता दें कि मात्र 17 साल के पृथ्वी ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी ने पिछले मैच में कीवी के तेज गेंदबाजों के सामने शानदार 66 रनों की पारी खेली थी।

बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की युवा टीम में पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल और करुण नायर हैं तथा इस युवा टीम ने केन विलियम्सन की कीवी टीम को पहले अभ्यास मैच में 30 रन से हराया था। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को सीमित ओवरों की आगामी सीरीज में भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल का सामना करना है, लेकिन वे पहले अभ्यास मैच में शाहबाज नदीम और कर्ण शर्मा को भी नहीं खेल सके।

राहुल के लिए सुनहरा मौका
मेजबान टीम में पृथ्वी एक बार फिर आकर्षण का केंद्र होंगे, जिन्होंने ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और एडम मिल्ने का बखूबी सामना किया। पृथ्वी ने पहले अभ्यास मैच में 66 रनों की दमदार पारी खेली थी और केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम से बाहर किए गए राहुल के पास अगले रणजी मैच से पहले लय में लौटने का यह सुनहरा मौका है। हालांकि सभी की निगाहें 17 साल के पृथ्वी पर होंगी, जो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे।

बेहतर प्रदर्शन करना होगा

न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के स्पिनरों के खिलाफ संभलकर खेलना होगा। कप्तान विलियम्सन और टॉम लाथम ने पहले अभ्यास मैच में रन बनाए हैं, लेकिन रॉस टेलर और कोलिन मुनरो को बेहतर प्रदर्शन करना होगा, जो खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

Published on: