क्रिकेट

टी20 विश्व कप में जिसे हराने का सपना देखती है टीम इंडिया, उसे पाकिस्तान ने आसानी से बनाया शिकार

ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। लेकिन पाकिस्तान के सामने सात मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ उनका रिकॉर्ड कमजोर है। शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (NZ vs Pak) की टीमें सुपर-8 में भिड़ेंगी, जहां रिकॉर्ड पाकिस्तान का साथ देता नजर आता है।​​​​​​​​​​​​​​​​

2 min read
Feb 21, 2026

ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप के इतिहास में एक टीम ऐसी है जिसे भारत अब तक एक भी मैच नहीं हरा पाया है, मगर पाकिस्तान का रिकॉर्ड उस टीम के खिलाफ शानदार है। वह टीम है न्यूजीलैंड, जो शनिवार रात कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगी। सुपर-8 चरण के पहले मुकाबले में दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी। टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पक्ष में है, जहां सात में से पांच मुकाबलों में वह न्यूजीलैंड को धूल चटा चुका है।

ये भी पढ़ें

NZ vs PAK Super-8 clash: अगर बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 का पहला मैच तो क्या होगा?

कीवियों के लिए पाकिस्तान बना सिरदर्द

2007 (सेमीफाइनल)
विश्व कप के पहले सीजन में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कीवी टीम नियंत्रित गेंदबाजी के सामने बिखर गई।

2009 (ग्रुप स्टेज)
पाकिस्तान ने फिर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी साल पाकिस्तान ने खिताब भी जीता। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फीकी रही।

2010 (ग्रुप स्टेज)
न्यूजीलैंड ने बेहद रोमांचक मुकाबले में महज 1 रन से जीत हासिल की। यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पहली जीत थी।

2012 (ग्रुप स्टेज)
पाकिस्तान ने 13 रन से जीत के साथ वापसी की। न्यूजीलैंड का पीछा करना एक बार फिर नाकाम रहा।

2016 (ग्रुप स्टेज)
मार्टिन गप्टिल की तूफानी 80 रन की पारी के बल पर न्यूजीलैंड ने 180 रन बनाए और पाकिस्तान को 22 रन से हराया। यह ब्लैककैप्स की दूसरी और खबर लिखे जाने तक आखिरी जीत है।

2021 (ग्रुप स्टेज)
पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने 135 रनों का आसान लक्ष्य दिया, जिसका पीछा पाकिस्तान ने 8 गेंदे शेष रहते कर लिया।

2022 (सेमीफाइनल)
बाबर आजम (53) और मोहम्मद रिजवान (57) की 105 रन की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के 153 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया और 7 विकेट से जीत हासिल की।

ब्लैककैप्स के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाई है भारतीय टीम

2007 (सुपर-8, डरबन)
न्यूजीलैंड ने 190 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ब्रेंडन मैकुलम (45), क्रेग मैकमिलन (44) और जैकब ओरम (35) की आक्रामक पारियों ने भारत की गेंदबाजी को तार-तार किया। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई। यह 2007 के टूर्नामेंट में भारत की इकलौती हार थी।

2016 (ग्रुप स्टेज, नागपुर)
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन का मामूली सा स्कोर बनाया। लेकिन भारत की बल्लेबाजी सिर्फ 79 रन पर ढेर हो गई। टी20 विश्व कप में यह भारत का सबसे कम स्कोर है। केन विलियमसन की शानदार कप्तानी और स्पिनरों के जाल ने भारत को मैच में कभी भी पैर जमाने का मौका नहीं दिया।

2021 (ग्रुप स्टेज, दुबई)
पाकिस्तान से हार के बाद भारत के लिए यह मैच करो या मरो जैसा था। लेकिन न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। भारत मात्र 110 रन ही बना पाया और न्यूजीलैंड ने बिना किसी संघर्ष के सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट में भारत सेमिफाइनल के लिए क्वालिफाइ नहीं कर पाया था।

Updated on:
21 Feb 2026 05:25 pm
Published on:
21 Feb 2026 05:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर