क्रिकेट

NZ vs IND 4th ODI: माउंट माउंगानुई में टीम इंडिया का रहा है दबदबा, जानें अब तक कैसा है रिकॉर्ड

NZ vs IND 4th ODI: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश से धुलने बाद भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब चौथा मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। जहां मेजबान टीम पर भारत का दबदबा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 4:37 PM IST
NZ vs IND 4th ODI
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का नजारा। (फोटो- BCCI)

New Zealand vs IND 4th ODI: टी20 सीरीज जीतने के बाद अब न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है। 10 नवंबर को हैमिल्‍टन में खेला जाने वाला तीसरा मैच बारिश से धुलने बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज के आखिरी दो मुकाबले माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जाने हैं। न्‍यूजीलैंड के इस मैदान पर मेहमान टीम का पलड़ा भारी रहा है। आइये 13 नवंबर को खेले जाने वाले चौथे वनडे मुकाबले से पहले बे ओवल के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत ने जीते 3 में से 2 मैच

माउंट माउंगानुई में अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है। यहां उसने 3 में से 2 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं। भारत ने सबसे पहले जनवरी 2019 में लगातार दो मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी। उस दौरान भारत ने एक मैच में रन चेज में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, तो दूसरे मैच में 90 रन से मेजबान टीम को मात दी थी। हालांकि यहां फरवरी 2020 में खेले गए अपने आखिरी मैच में कीवी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि भारत अपने रिकॉर्ड को कायम रख पाता है या न्‍यूजीलैंड की टीम सफलता के नए आयाम गढ़ती है।

माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड vs भारत का वनडे रिकॉर्ड

तारीखविजेताजीत का अंतर
11 फरवरी 2020न्यूजीलैंड5 विकेट
28 जनवरी 2019भारत7 विकेट
26 जनवरी 2019भारत90 रन

बे ओवल, माउंट माउंगानुई में वनडे मैचों के नतीजे

तारीखमुकाबलाविजेताजीत का अंतर
26 अक्टूबर 2025न्यूजीलैंड vs इंग्लैंडन्यूजीलैंड4 विकेट
5 अप्रैल 2025न्यूजीलैंड vs पाकिस्तानन्यूजीलैंड43 रन
29 मार्च 2022न्यूजीलैंड vs नीदरलैंडन्यूजीलैंड7 विकेट
11 फरवरी 2020न्यूजीलैंड vs भारतन्यूजीलैंड5 विकेट
28 जनवरी 2019न्यूजीलैंड vs भारतभारत7 विकेट
26 जनवरी 2019न्यूजीलैंड vs भारतभारत90 रन
5 जनवरी 2019न्यूजीलैंड vs श्रीलंकान्यूजीलैंड21 रन
3 जनवरी 2019न्यूजीलैंड vs श्रीलंकान्यूजीलैंड45 रन
28 फरवरी 2018न्यूजीलैंड vs इंग्लैंडइंग्लैंड6 विकेट
5 जनवरी 2016न्यूजीलैंड vs श्रीलंकान्यूजीलैंड36 रन
24 अक्टूबर 2014न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका72 रन
21 अक्टूबर 2014न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका6 विकेट