क्रिकेट

CSK vs DC मैच में हुआ खूब बवाल, स्टब्स ने फेंका हेलमेट, अंपायर से भिड़े दिल्ली के खिलाड़ी, जानें क्या है पूरा मामला

Tristan Stubbs denied glove change request: CSK vs DC मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को गीले ग्लव्स बदलने की इजाजत नहीं मिलने पर खूब ड्रामा हुआ है। आउट होने पर स्‍टब्‍स ने पहले ग्‍लव्‍स और बैट फेंककर मारे फिर ड्रेसिंग रूम में हेलमेट फेंक दिया। इस बात को लेकर नीतीश राणा और दिल्‍ली के खिलाड़ी अंपायर से भी भिड़ गए।
2 min read
Apr 12, 2026
Tristan Stubbs denied glove change request
मैच के दौरान अंपायर से बहस करते हुए नीतीश राणा। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Tristan Stubbs denied glove change request: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शनिवार रात चेन्‍नई के एम चिदंबरम स्‍टेडियम में सीएसके और डीसी के बीच सीजन का 18वां मुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के शतक और जेमी ओवरटन की (18/4) शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराते हुए आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। लेकिन, इस जीत से ज्‍यादा ये मैच अंपायर के उस फैसले को लेकर सुर्खियों में है, जब उन्‍होंने ट्रिस्टन स्टब्स को गीले ग्‍लव्‍स बदलने की इजाजत नहीं दी और शायद वह इसी वजह से आउट हो गए।

दिल्‍ली के प्‍लेयर्स ने उठाए सवाल

मैच के दौरान कुछ तनावपूर्ण पल भी आए, जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों (जिनमें नीतीश राणा भी शामिल थे) और कोच ने अंपायर से इस बात पर सवाल किया कि ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की इजाजत क्यों नहीं दी गई। यह घटना तब हुई, जब दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

19वें ओवर में स्टब्स ने अपने ग्लव्स बदलने की मांग की। वह असहज दिख रहे थे, क्योंकि पसीने से भीगे ग्लव्स के कारण उनकी पकड़ (grip) प्रभावित हो रही थी। जब उनकी मांग ठुकरा दी गई तो नीतीश राणा और दिल्‍ली के प्‍लेयर्स ने अंपायर से बात की और कहा कि गीले ग्लव्स के साथ खेलने से खिलाड़ी के प्रदर्शन और सुरक्षा, दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है।

पहले बैट ग्‍लव्‍स फेंके फिर ड्रेसिंग रूम में हेलमेट फेंका

इसके तुरंत बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टब्स आउट हो गए। वह जेमी ओवरटन की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी नूर अहमद ने उनका कैच लपक लिया। आउट होने के बाद स्टब्स ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए रास्ते में ही अपना बैट और ग्लव्स फेंकते हुए चले गए। इसके बाद उन्‍होंने गुस्‍से में ड्रेसिंग रूम में अपना हेलमेट फेंककर भी मारा।

9वें पायदान पर पहुंची दिल्‍ली

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की यह इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है। इस जीत के साथ सीएसके पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स दो जीत और दो हार के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

एक नजर मैच पर

सैमसन ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन और आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाते दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े, जिससे सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन तक पहुंच गया। दिल्ली कैपिटल्स को जेमी ओवरटन के सामने संघर्ष करना पड़ा ओवरटन ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए और दिल्ली की पूरी टीम 189 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Updated on:
12 Apr 2026 08:25 am
Published on:
12 Apr 2026 08:25 am
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री