क्रिकेट

इस खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे धोनी और सैमसन, IPL 2026 के लिए CSK ने घोषित किया अपना कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के लिए कप्तान का ऐलान कर दिया है, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है। संजू सैमसन के टीम में आने के बावजूद फ्रेंचाइजी ने गायकवाड़ पर भरोसा जताया है।
2 min read
Mar 19, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- IANS)

CSK Captain for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान की घोषणा कर दी है। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कमान संभाली थी और इस सीजन भी वही टीम को लीड करते नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन के टीम में शामिल होने के बाद यह भी माना जा रहा था कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन गुरुवार को फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया कि गायकवाड़ ही टीम की कमान संभालेंगे।

10वें स्थान पर रही थी CSK

आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछला सीजन खेला था, जहां वह सिर्फ 14 में से चार मुकाबले जीत पाई थी और 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम प्लेऑफ की दौड़ से सबसे पहले बाहर हुई थी और दसवें स्थान पर रही थी। चेन्नई ने पिछले सीजन जिन टीमों को हराया था, उनमें मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस शामिल थीं। इनमें से दो टीमें प्लेऑफ में भी पहुंची थीं, जिनमें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का नाम शामिल है।

हालांकि गायकवाड़ इंटरनेशनल लेवल पर अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने 2022 में टीम इंडिया को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाया था। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनपर भरोसा करते हुए इस सीजन के लिए भी उन्हें कप्तान चुना है। इस टीम में एमएस धोनी और संजू सैमसन जैसे दिग्गज भी हैं।

IPL 2026 के लिए CSK का शेड्यूल

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी, जहां उनके सामने राजस्थान रॉयल्स होगी। आईपीएल ने शुरुआती 20 मुकाबलों के ही शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसमें सभी 10 टीमों को 4-4 मैच खेलने हैं। 30 मार्च के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर लौट आएगी और 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। इसके बाद बेंगलुरु का दौरा करना है, जहां 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB vs CSK का मुकाबला होगा। 11 अप्रैल को सीएसके का सामना अपने घर में ही मुंबई इंडियंस से होगा।

Updated on:
19 Mar 2026 06:04 pm
Published on:
19 Mar 2026 05:43 pm
Also Read
View All
ब्रायडन कार्स के हथकड़ी वाले मामले के बाद इंग्लैंड के ड्रेसिंग में क्या हुई चर्चा? जो रूट ने खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम

टेस्ट क्रिकेट मे रनों का अंबार लगाने वाले इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, 2026 होगा आखिरी सीजन

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को करने होंगे 3 काम, नहीं तो ड्रॉ हो सकता है मुकाबला

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम