NZ vs AFG T20 World Cup 2024 Live Streaming: शनिवार की सुबह गयाना में न्यूजीलैंड को टक्कर देने अफगानिस्तान की टीम उतरेगी। इस मुकाबले में दुनियाभर के फैंस की नजरे दोनों टीमों के गेंदबाजी आक्रमण पर होगी। जानें कहां और कब भारत में लाइव मैच देख सकते हैं।
NZ vs AFG T20I Live Streaming Details: शनिवार को T20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में चार मैच खेले जाने हैं, जिसका पहला मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (New Zealand vs Afghanistan) के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला 8 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से गयाना के प्रॉविडेंस स्टेडियम (Providence Stadium, Guyana) में खेला जाएगा। जहां न्यूजीलैंड इस विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो वहीं अफगानिस्तान लगातार दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक दो ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और ये दोनों ही T20 वर्ल्ड कप 2024 में आए हैं। एक मैच में न्यूज़ीलैंड को जीत मिली थी, तो दूसरा रद्द हो गया था।
गयाना में स्पिनर्स को खूब मदद मिलती है और इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे अधिक टर्न देखने को मिली है और स्पिनर्स ने सबसे अच्छी 5.28 की इकॉनमी से सर्वाधिक 17 विकेट हासिल किए हैं। राशिद ख़ान ने पिछले T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खेले 12 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 4.75 की इकॉनमी और 12.66 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर मिचेल सैंटनर ने जिन भी देशों में 30 या उससे अधिक ओवर फेंके हैं, उनमें वेस्टइंडीज में उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। सैंटनर ने वेस्टइंडीज में 5.50 की इकॉनमी और 16.83 की औसत से गेंदबाज़ी की है।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला गयाना में भारतीय समयानुसार 8 जून को सुबह 5 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को हॉटस्टार पर मोबाइल यूजर्स फ्री में लाइव देख सकते हैं। 149 रुपए के सब्सक्रिप्शन चार्ज के साथ लैपटॉप औ अन्य डीजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देखा जा सकता है।