क्रिकेट

NZ vs ENG 1st ODI Highlights: बेकार गया हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

New Zealand vs England 1st ODI Highlights: न्‍यूजीलैंड और इंग्‍लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में मेजबान कीवी टीम ने 4 विकेट से आसान जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ उसने 1-0 से बढ़त बना ली है।

2 min read
Oct 26, 2025
New Zealand vs England 1st ODI Highlights
इंग्‍लैंड के खिलाफ जीत की खुशी मनाती न्‍यूजीलैंड की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

New Zealand vs England 1st ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले गए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में टॉस जीतकर न्‍यूजीलैंड पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की टीम कप्‍तान हैरी ब्रूक के तूफानी शतक की बदौलत स्‍कोर बोर्ड 223 रन लगाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम ने 36.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य को आसानी से हासिल करते हुए 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

8 बल्‍लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने 56 के स्कोर तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान हैरी ब्रूक ने 101 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों के साथ 135 रन की पारी खेलते हुए टीम को संभाला। इस बीच उन्होंने जेमी ओवरटन के साथ सातवें विकेट के लिए 86 गेंदों में 87 रन जोड़े। जेमी 54 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

विपक्षी खेमे से जकारी फाउलकेस ने 41 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जैकब डफी ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, मैट हैनरी ने 2 और मिचेल सैंटनर ने 1 विकेट हासिल किया।

कीवियों ने 66 के स्कोर तक गंवाए 4 विकेट

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भी शुरुआत में लड़खड़ाती नजर आई। इस टीम ने दूसरे ओवर की अंतिम दो गेंदों पर विल यंग (5) और केन विलियमसन (0) का विकेट गंवा दिया। टीम को सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र से उम्मीदें थीं, लेकिन रचिन 17 गेंदों में इतने ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से डेरिल मिचेल ने टॉम लैथम के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की।

लैथम 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की टीम 66 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मिचेल ने माइकल ब्रेसेवल के साथ पांचवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

डेरिल मिचेल ने जड़ा अर्धशतक

डेरिल मिचेल ने 91 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 78 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 51 रन टीम के खाते में जोड़े। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि ल्यूक वुड और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Published on:
26 Oct 2025 02:06 pm
Also Read
View All
पाकिस्‍तान की कप्तान फातिमा सना के आंकड़े हैं दमदार, लीडरशिप में हुईं ज्यादा खतरनाक

रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत

Ban vs Aus 3rd ODI: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या कंगारुओं का पहली बार कर पाएगी सूपड़ा साफ

IND A vs SL A: वैभव रहे फ्लॉप तो प्रभसिमरन ने दिखाया दम, क्या श्रीलंका के खिलाफ तिलक की कप्तानी बचा पाएगी लाज?