
NZ vs IND 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान जहां श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम का नेतृत्व मिचेल सैंटनर करेंगे। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले आइए, क्राइस्टचर्च में अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
क्राइस्टचर्च में अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से छह मैच न्यूजीलैंड ने, जबकि छह मुकाबले दौरा करने वाली टीमों ने जीते हैं। इसके अलावा, तटस्थ स्थल पर खेलने वाली टीमों ने यहां दो मैच जीते हैं।
क्राइस्टचर्च में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को छह मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आठ मैचों में जीत हासिल की है। हेगले ओवल में टॉस जीतने वाली टीमों ने छह मैच जीते हैं, जबकि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को आठ मैचों में जीत मिली है। इस मैदान पर एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
क्राइस्टचर्च में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे के नाम दर्ज है। उन्होंने 22 फरवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 99 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने उस मुकाबले को 53 रन से जीता था।
क्राइस्टचर्च मेंमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड जैकब डफी के नाम दर्ज है। उन्होंने 16 मार्च 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ 3.4 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।
क्राइस्टचर्च में सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है। इंग्लैंड ने 20 अक्टूबर 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 236 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस तरह इंग्लैंड ने यह मुकाबला 65 रन से जीत लिया था।
क्राइस्टचर्च में न्यूनतम टीम स्कोर 91 रन है, जो पाकिस्तान ने 16 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान का सर्वोच्च टीम स्कोर 177 रन है, जो उसने 13 अक्टूबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। हालांकि क्राइस्टचर्च में एएमआई स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मात्र टी20I मुकाबला 25 फरवरी 2008 को खेला गया था, जिसमें मेजबान टीम ने भारत को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में भारत ने 8 विकेट पर 162 रन बना बनाए थे, जिसे न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 166 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।