क्रिकेट

NZ vs IND, 3rd T20I Toss: भारत ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड पहले करेगा बैटिंग; तीन बदलाव के साथ उतरी कीवी टीम

New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 12:27 PM IST
New Zealand vs India
श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर। (Photo- X/@BLACKCAPS)

New Zealand vs India, 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया।

न्यूजीलैंड ने अपने प्लेइंग इंलेवन में तीन बदलाव किए गए हैं। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ टीम से बाहर हैं, जबकि मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टॉस जीतने के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर

भारतीय कप्तान ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। हमें अपनी कुछ कमियों में सुधार करना होगा। मैदान और पिच की परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए हमें जल्द से जल्द उनके हिसाब से ढलना होगा। हमारे कई खिलाड़ी अनुभवी हैं। हम समझते हैं कि अगर उन्हें शुरुआत में खेलने का मौका नहीं मिलता, तो उसे कैसे लेना है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है, वही टीम खेलेगी।'

टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान क्या बोले?

भारत से टॉस हारने के बात न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर बोले, 'पिच अच्छी लग रही है। इस पर गेंद तेजी से आएगी और उछाल भी मिलेगा। हवा नहीं चल रही है, जो अच्छी बात है। मैदान का आकार भी पिछली जगह से थोड़ा अलग है। हम जानते हैं कि भारत एक मजबूत टीम है, इसलिए हमें पूरे मैच में अच्छा खेलना होगा और अपनी पकड़ ढीली नहीं छोड़नी होगी। न्यूजीलैंड की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ बाहर हैं, जबकि मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने को टीम में मौका मिला है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं--

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

ग्लेन फिलिप्स का आज 100वां टी20I मैच

न्यूज़ीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स आज अपना 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही वे 100 टी20I मैच खेलने वाले न्यूजीलैंड के 8वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इस खास मौके पर डेरिल मिचेल ने उन्हें विशेष कैप देकर सम्मानित किया।

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारत सीरीज में 2-0 से आगे हैं। इस लिहाज से भारतीय टीम की नजर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। इसके साथ ही भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार छठी द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज अपने नाम कर लेगा। भारत 2019 के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है।

Updated on:
27 Oct 2026, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अर्शदीप सिंह ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया कमाल, सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे तेज गेंदबाज बने

तेज गेंदबाजों की शामत या स्पिनर्स की धुनाई, किसके खिलाफ ज्यादा बरसता है अभिषेक शर्मा का बल्ला?

NZA vs INDA: भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, अंपायर्स ने लंबे ड्रामे के बाद जीता हुआ मैच खराब रोशनी के चलते ड्रॉ घोषित किया

पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, स्टार ओपनर पथुम निसांका बाहर

NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले वेलिंगटन में चल रही तेज हवा, प्रैक्टिस करना भी हुआ मुश्किल, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो