क्रिकेट

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका को हराने के लिए न्यूजीलैंड ने चली बड़ी चाल, टी20 सीरीज में उतार दिए 2 कप्तान

NZ vs SA T20 Series 2026: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहले तीन मैचों में मिचेल सेंटनर कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में टॉम लैथम टीम की कमान संभालेंगे।

2 min read
Mar 14, 2026
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

NZ vs SA T20 Series 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका (South Africa national cricket team) को न्यूजीलैंड (New Zealand national cricket team) ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। सेमीफाइनल हारने से पहले साउथ अफ्रीका ने एक भी मैच नहीं गंवाया था। उसने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया (India national cricket team) के खिलाफ भी जीत हासिल की थी और न्यूजीलैंड को भी ग्रुप स्टेज में शिकस्त दी थी। हालांकि प्रोटियाज टीम को उसी फॉर्मेट में कीवी टीम से बदला लेने का मौका मिल गया है। लेकिन न्यूजीलैंड ने भी अपने घर में सीरीज जीतने की पूरी तैयारी कर ली है।

5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 2 कप्तान चुने हैं। पहले 3 मैचों में मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कप्तानी करते नजर आएंगे, जिनकी अगुवाई में न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल तक का सफर तय किया था। आखिरी 2 मैचों में Tom Latham कप्तान होंगे। हालांकि इस सीरीज में वे 7 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, जिन्होंने वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। सीरीज का पहला मैच Bay Oval में खेला जाएगा। भारत में यह मैच 15 मार्च को सुबह 11:45 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स (Sony Sports Network) और सोनी लिव (SonyLIV) पर लाइव देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

बदला हुआ पूरा! पहले वनडे में जो पाकिस्तान के साथ हुआ, वही दूसरे वनडे में बांग्लादेश के साथ हुआ

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, जिराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामाला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन और नकोबानी मोकोएना।

पहले 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स और ज़ैकरी फॉक्स।

आखिरी 2 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), ज़ैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।

Also Read
View All
बुरे सपने की तरह हैं जसप्रीत बुमराह के लिए ये पांच मैच, जब जमकर हुई दुनिया सबसे खतरनाक गेंदबाज की धुनाई

GT vs RCB Pitch Report: पिछले मैच में यहां 100 पर ऑलआउट हुई थी गुजरात, अहमदाबाद में ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग, पढ़ें पिच और मौसम का हाल

Orange Cap Standings: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्‍लासेन मचाया धमाल, इस मामले में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा

अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड ने उधेरी मुंबई के गेंदबाजों की बखिया, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाली इकलौती जोड़ी

IPL 2026 Playoff Scenario: एकतरफा हो गई प्लेऑफ की रेस! टॉप-4 में जगह बनाने वाली 4 टीमें सिर्फ 2 जीत दूर, इन टीमों का सफर लगभग खत्म