न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 136 रन ही बना सकी, जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से 17 ओवर में हासिल कर लिया।
India vs South Africa 3rd T20 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला साउथ अफ्रीका ने तो ले लिया, लेकिन अगले दोनों मुकाबलों में उसे पूरी तरह हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड 2-1 से आगे हो गई है। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 136 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 17वें ओवर में 137 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 46 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। बाकी खिलाड़ियों में जॉर्ज लिंडे, जिराल्ड कोएट्जी, और एनकोबानी मोकोएना की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका 136 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। इस दौरान लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च किए और एक सफलता हासिल की। वहीं जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर और बेन सियर्स को दो-दो विकेट मिले।
137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। लैथम ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उससे पहले डेवोन कॉनवे आउट हो गए। इसके बाद टीम रॉबिन्सन 17 रन बनाकर लौटे। उसके बाद लैथम ने बचा हुआ काम निक केली के साथ मिलकर पूरा किया और 16.2 ओवर में टीम को जीत दिला दी। साउथ अफ्रीका की सीरीज में लगातार दूसरी हार है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल की थी तो दूसरे और तीसरे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने जीत लिया।
आपको बता दें कि अब अगले दोनों मुकाबलों में टिम सीफर्ट टीम के कप्तान होंगे, जबकि मिचेल सेंटनर अब सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंगटन में 22 मार्च को और 5वां मैच 25 मार्च को क्राइसचर्च में होगा।