क्रिकेट

न्यूजीलैंड के आलराउंडर मिशेल ने विंडीज के कप्तान होल्डर को दी गालियां, फिर हुआ ऐसा हंगामा

-न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिशेल पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।-जब कप्तान जेसन होल्डर रन लेने के लिए दौड़ रहे थे तो मिशेल ने गालियां बकी।-आलराउंडर मिशेल ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

less than 1 minute read
Dec 07, 2020

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान अभद्र भाषा (abusing language) का इस्तेमाल करने पर न्यूजीलैंड (New Zealand) के आलराउंडर डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी (ICC) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। जर्मेन ब्लैकवुड की 104 रनों की पारी भी वेस्टइंडीज को हार से नहीं बचा सकी। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही वेस्टइंडीज पर पारी और 134 रनों से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

मामला विंडीज की पारी के 62वें ओवर का है जब कप्तान जेसन होल्डर विकेटों के बीच रन लेने के लिए दौड़ रहे थे तभी मिशेल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। मिशेल को आईसीसी की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया। आईसीसी ने साथ ही मिशेल के अनुशासन रिकॉर्ड में भी एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है।

आलराउंडर मिशेल ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में शुक्रवार से खेला जाएगा।

Published on:
07 Dec 2020 05:56 pm
Also Read
View All
बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विराट-शुभमन के बीच दिखी तीखी तकरार, कोहली का गुस्सा देख सहम गए गिल, फिर मैच के बाद हुआ ये! देखें Video