6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक क्यों छीनी गई सलमान आगा से टी20 टीम की कप्तानी, क्या है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का असली प्लान

Pakistan Cricket Captaincy Change: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सलमान अली आगा को टी20 कप्तानी से हटाकर साहिबजादा फरहान को नया कप्तान बनाया है। जानें PCB ने यह बड़ा फैसला क्यों लिया और 2028 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्या है पाकिस्तान का प्लान।
2 min read
Google source verification
salman agha sahizada farhan

साहिबजादा फरहान और सलमान आगा (फोटो- IANS)

Pakistan Cricket Update: 2022 टी20 वर्ल्डकप का फाइनल खेलने वाली पाकिस्तान की टीम पिछले दो टूर्नामेंट से सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पा रही है। 2021 के टी20 वर्ल्डकप में ये टीम सेमीफाइनल में पहुंची और फिर अगले संस्करण का फाइनल खेला लेकिन उसके बाद टीम की स्तर ऐसा गिरा कि 2024 में टीम USA से हार गई और पहले ही राउंड से बाहर हो गई। 2026 में भी टीम की कहानी नहीं बदली। इस दौरान एशिया कप में भी टीम का प्रदर्शन गिरता रहा है। लेकिन एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल ने पाकिस्तान क्रिकेट की आंखे खोलने का काम किया।

2028 टी20 वर्ल्डकप पर पाकिस्तान की नजर

पाकिस्तान क्रिकेट अब समझ में आ गया कि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी से आगे सोचना होगा। अगला टी20 वर्ल्डकप 2028 में खेला जाएगा और उसी साल ओलंपिक भी होना है। हालांकि ओलंपिक में पाकिस्तान का क्वालीफाई कर पाना मुश्किल लग रहा है। लेकिन पाकिस्तान की टीम 2028 के टी20 वर्ल्डकप में अच्छा करना चाहती है। उसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को जब श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम चुनी गई, तो साहिबजादा फरहान को कप्तान बना दिया है।

फरहान की कप्तानी में टीम ने एशियन गेम्स का सिल्वर मेडल जीता और बाबर आजम-सलमान आगा की अगुवाई वाली टीमों की तुलना में बेहतर नजर आई। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया और सलमान आगा से कप्तानी छीन ली।

लगातार निकल रहे फरहान के बल्ले से रन

साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है। वह 2026 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 383 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा। एशियन गेम्स में उनकी कप्तानी को भी सराहा गया। ऐसे में पीसीबी अब युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाकर 2028 टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है।

पाकिस्तान की नई टी20 टीम में कई युवा खिलाड़ियों और एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को जगह दी गई है। फाइनल में 96 रन की पारी खेलने वाले हसन नवाज टीम का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाज नसीम शाह की भी टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा अब्दुल समद, आराफात मिन्हास, माज सदाकत, सुफियान मोकिम और रजाउल्लाह जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। शादाब खान और फखर जमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं।

टी20 टीम से भी कटा सलमान का पत्ता

सलमान आगा को सिर्फ कप्तानी से ही नहीं हटाया गया, बल्कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में भी जगह नहीं दी गई है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह सीरीज 9, 11 और 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेली जाएगी। वहीं, बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को भी टी20 टीम से बाहर रखा गया है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा हैं और शाहीन अफरीदी वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे।