क्रिकेट

ODI Tri Series 2025: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के साथ टीम इंडिया खेलेगी ट्राई सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल

ODI Tri Series 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका से खेलेगी। सीरीज में हर टीम डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में चार मैच खेलेगी, जिसमें शीर्ष दो टीमें 11 मई को फाइनल में आमने-सामने होंगी।

2 min read
Mar 07, 2025

ODI Tri Series 2025: भारत अप्रैल और मई में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय महिला वनडे सीरीज खेलेगी। श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह त्रिकोणीय महिला वनडे सीरीज वर्ष के आखिर में भारत में होने वाले 50 ओवर के महिला विश्व कप मुकाबलों की तैयारियों के लिए लिहाज से महत्वपूर्ण है।

श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसमें भारत का पहला मैच 27 अप्रैल को मेजबान श्रीलंका से होगा। सीरीज में हर टीम डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में चार मैच खेलेगी, जिसमें शीर्ष दो टीमें 11 मई को फाइनल में आमने-सामने होंगी।

वर्ष 2025 की शुरुआत में भारत ने आयरलैंड के साथ घरेलू मैदान पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें मेजबान टीम विजयी रही थी। पिछले साल के आखिर में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, लेकिन प्रोटियाज टीम 1-2 से हार गई थी।

श्रीलंका वर्तमान में न्यूजीलैंड से तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीनों टीमे आगामी आईसीसी महिला विश्व कप में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जो इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित किया जाएगा।

त्रिकोणीय महिला वनडे सीरीज का कार्यक्रम

श्रीलंका vs भारत- 27 अप्रैल
भारत vs साउथ अफ्रीका- 29 अप्रैल
श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका- 1 मई
श्रीलंका vs भारत - 4 मई
साउथ अफ्रीका vs भारत- 6 मई
श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका - 8 मई
फाइनल - 11 मई

Also Read
View All

अगली खबर