क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले फुटबॉल मैच का आनंद ले रहे हैं भारतीय क्रिकेटर

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से खेली जाएगी। इससे पहले भारतीय किक्रेटर फुटबॉल मैच का आंनद उठा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2021, 11:33 PM IST
ashwin.jpg

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में मिली हार के बाद और इंग्लैंड (England) के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मिले ब्रेक के दौरान भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के सदस्य इंग्लैंड में यूरो 2020 और विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का आनंद ले रहे हैं। टीम के कोच रवि शास्त्री और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर विंबलडन की तस्वीरें पोस्ट की जबकि ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और हनुमा विहारी ने वेंब्ले स्टेडियम में यूरो 2020 के मुकाबलों का आनंद लिया।

फुटबॉल का मुकाबला देखने पहुंचे हनुमा विहारी
बल्लेबाज हनुमा जो भारतीय टीम के आने से पहले इंग्लैंड पहुंच चुके थे उन्होंने इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच मंगलवार को हुए यूरो 2020 का सेमीफाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। हाल ही में विवाह के बंधन में बंधे बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन इटली और स्पेन के बीच बुधवार की रात एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। दोनों ने साथ में एक फोटो भी पोस्ट की। इस बीच, विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने इंग्लैंड और जर्मनी के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले का आनंद लिया।

4 अगस्त से होगी टेस्ट सीरीज की शुुरुआत
भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीीरज का आगाज होगा। पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त से 8 अगस्त को खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त के बीच होगा। तीसरा टेस्ट 25 से 29 अगस्त के बीच और चौथा टेस्ट 2 सितंबर से 6 सितंबर तक खेला जाएगा। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 से 14 सितंबर को होगा।

Updated on:
9 Jul 2021, 11:33 PM IST
Published on: