
Pakistan vs Australia Live Details: पाकिस्तान की सरजमीं पर 5 साल बाद वनडे सीरीज खेल रही ऑस्ट्रेलिया को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान की टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बने रहना चाहेगी। इस सीरीज का भारत में किसी भी ब्रॉडकास्टर के पास राइट्स नहीं हैं। लेकिन फिर भी भारतीय फैंस इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
आपको बता दें कि मुकाबला शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान के किसी भी मैच के प्रसारण का अधिकार किसी भारतीय ब्रॉडकास्टर ने नहीं खरीदा है, लेकिन फिर भी भारतीय फैंस पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले को यूट्यूब के स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
आपको बता दें कि रावलपिंडी में सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जहां अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम को 45वें ओवर में ही 200 रनों पर समेट दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 43 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। बाबर आजम ने 69 रनों की पारी खेली थी, तो गंजा गोरी ने 65 रन बनाए थे।
आपको बता दें कि सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों की तिकड़ी नहीं खेल रही है। वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें सिर्फ बड़े मैचों में ही खिलाना चाहता है। यही वजह है कि जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।
जोश इंगलिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम ज़म्पा।
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी, नसीम शाह, रोहेल नजीर, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मुकीम।