क्रिकेट

T20 वर्ल्डकप 2026 से पहले पाकिस्तान ने दिखाया ट्रेलर, ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से रौंदकर जीती टी20 सीरीज

PAK vs AUS 2nd T20 Highlights: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

2 min read
Jan 31, 2026
टी20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट पर अड़ा है पाकिस्तान (फोटो- PCB)

Pakistan vs Australia 2nd T20 Score and Highlights: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सलमान आगा ने एंड कंपनी ने 90 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 16वें ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को झटका, चोट की वजह से वर्ल्डकप से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

नहीं चला शाहीबजादा फरहान का बल्ला

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साहिबजादा फरहान इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। सैम अयूब ने 11 गेंदों में ताबड़तोड़ 23 रन बनाए। कप्तान सलमान आगा ने फैंस का खूब मनोरंजन किया और 40 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वह 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान खान ने 36 गेंदों में 53 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि शादाब खान ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत पाकिस्तान की टीम 198 रन तक पहुंचने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए। वहीं एडम जम्पा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया।

108 रन पर ढेर हो गई ऑस्ट्रेलिया

199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले कप्तान मिचेल मार्श 18 रन बनाकर अबरार अहमद का शिकार बने। कैमरन ग्रीन ने 35 रन बनाए, जबकि जोश इंग्लिस 5 रन और मैथ्यू शॉर्ट 10 रन बनाकर आउट हो गए। सीन एबॉट खाता भी नहीं खोल सके। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को 108 रन पर समेट दिया। वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम का यह प्रदर्शन निश्चित तौर पर उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है।

Published on:
31 Jan 2026 07:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर