क्रिकेट

पाकिस्तान के सामने वर्ल्ड चैंपियंस ने टेके घुटने, 3 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया बना पाई सिर्फ 588 रन

PAK vs AUS 3rd ODI Highlights: तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले 157 रन पर ही ढेर कर दिया और फिर 6 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

2 min read
Jun 05, 2026
Shaheen Afridi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

PAK vs AUS ODI Series 2026: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार को पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया। आपको बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी और उस मुकाबले में पाकिस्तान को 200 रन पर ढेर कर दिया था। दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम हार गई थी, लेकिन उस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने 231 रन पर ही रोक दिया था। तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम तो सिर्फ 157 रन पर ढेर हो गई और 161 रन बनाकर पाकिस्तान ने चार विकेट से मुकाबले के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने किया संघर्ष

वर्ल्ड चैंपियंस के सामने इस सीरीज में पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला। उनके गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली। हालांकि पाकिस्तानी बल्लेबाजों की भी हालत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही, लेकिन इतनी अच्छी जरूर थी कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीत ली। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों में कुल 588 रन बनाए।

शाहिन अफरीदी ने की घातक गेंदबाजी

आपको बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत फिर से खराब रही और मैथ्यू शॉर्ट को शाहीन अफरीदी ने मैच की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद से मार्नस लाबुशेन ने 19 रन बनाए और रन आउट हुए, तो एलेक्स कैरी को हारिस रऊफ ने 19 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

जोश इंगलिस ने एक छोर संभाले रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 119 के स्कोर पर वह भी पवेलियन लौट गए। इंगलिस के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 157 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट शाहीन अफरीदी ने चटकाए, जिन्होंने आठ ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। शादाब खान को दो-दो सफलता मिली, जबकि हारिस रऊफ ने एक विकेट हासिल किया।

158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और साहिबजादा फरहान का फ्लॉप शो जारी रहा। वह नाथन एलिस की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। उसके बाद से सैम अयूब और बाबर आजम ने पारी को संभाला। सैम अयूब 27 रन बनाकर आउट हुए, तो बाबर आजम ने 40 रन बनाए। पाकिस्तान की भी एक समय हालत खराब लग रही थी और 112 रन पर टीम ने छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर अब्दुल समद और शादाब खान ने इसके बाद पाकिस्तान को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 42वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।

अब पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज के बाद जहां पाकिस्तान की टीम आराम करेगी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश जाएगी, जहां उन्हें तीन वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी।

Published on:
05 Jun 2026 07:20 am
Also Read
View All
IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का बड़ा खुलासा: दाऊद इब्राहिम की धमकियों के बाद क्रिकेट से बना ली दूरी

32 की उम्र में केएस भरत ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट, विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा शुक्रिया

रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

नंबर-3 पर 54.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हैं संजू सैमसन, आखिरी मुक़ाबले में ठोका था शतक, क्या कोहली की जगह होगी वनडे टीम में एंट्री?