क्रिकेट

वर्ल्डकप दांव पर हो तब भी ऐसा मत करना… विवादित ‘रन आउट’ पर कैफ का बांग्लादेशी कप्तान पर फूटा गुस्सा

BAN vs PAK: ढाका में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में खेल भावना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जब सलमान आगा ने मदद के लिए गेंद कप्तान मेहदी हसन मिराज को थमाई, तो मिराज ने उन्हें ही रन-आउट कर दिया। इस घटना पर मोहम्मद कैफ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए युवाओं को बड़ी नसीहत दी है।

2 min read
Mar 14, 2026
Salman Agha Controversial Run Out (Photo - X/@BCBtigers screengrab)

Mohammad Kaif on Salman Agha Controversial Run Out: क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो खेल से ज्यादा खेल भावना (Sportsmanship) पर सवाल खड़े कर देती हैं। ढाका में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच में कुछ ऐसा ही हुआ, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का गुस्सा फूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: छक्कों की बरसात के लिए तैयार है माही का हथियार, बल्ले को धार देते हुए धोनी का वीडियो हुआ वायरल

कैसे बना विवाद?

यह वाकया पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुआ। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। मोहम्मद रिजवान ने एक शॉट खेला, जिसे रोकने की कोशिश में बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज आगा से टकरा गए। गेंद रुक चुकी थी, इसलिए आगा ने रन लेने के बजाय ईमानदारी दिखाई और गेंद उठाकर मिराज को देने लगे। लेकिन मिराज ने मौका देखते ही आगा के हाथ से गेंद ली और विकेट पर मार दी। चूंकि आगा क्रीज से बाहर थे, इसलिए नियम के मुताबिक उन्हें रन आउट दे दिया गया।

यह बिल्कुल गलत है - कैफ

मोहम्मद कैफ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया (X) पर लिखा, 'यह बिल्कुल सही नहीं था। विकेट लेने की कोई भी हताशा इस तरह के रन आउट को सही नहीं ठहरा सकती, वो भी एक कप्तान की तरफ से। युवाओं ध्यान रखो, अगर वर्ल्ड कप फाइनल भी दांव पर लगा हो, तब भी वो मत करना जो बांग्लादेशी कप्तान ने किया। बिना खेल भावना के क्रिकेट, खेल नहीं है।'

सलमान आगा का गुस्सा

आउट होने के बाद सलमान आगा इतने भड़के कि उन्होंने पवेलियन लौटते समय गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए। मैच के बाद उन्होंने कहा की वो बस उन्हें गेंद वापस दे रहा थे न की रन नहीं चुरा रहे थे। खेल भावना होनी चाहिए थी।' अगर वो मिराज की जगह होते, तो वो खेल भावना को ही चुनते। उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया और न भविष्य में करेंगे।

क्या वो रन आउट वाकई सही था?

अगर हम क्रिकेट की रूल बुक को भी पलटकर देखें, तो खेल का कोई भी पन्ना सलमान आगा के रनआउट को गलत ठहराए। मिराज ने जो भी किया वह सही थी और लीगल था। सलमान आगा क्रीज से बाहर थे और जब स्ट्राइकर गेंद को हीट करता है और किसी भी फील्डर के पास रनआउट का मौका होता है, तो वह उसे रनआउट कर सकता है। MCC के किसी नियम में ये नहीं लिखा कि गेंद आपके पास आए तो आपको उठाकर किसी बॉलर या फील्डर को देना है। ऐसे में जो सलमान आगा ने किया , उसकी सजा उन्हें रनआउट होकर भुगतनी पड़ी, जो बिल्कुल सही फैसला था।

Also Read
View All

अगली खबर