
एमएस धोनी अपना बल्ला तैयार करते हुए (Photo -@chennaiipl screengrab)
IPL 2026, CSK, MS Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और पहला ही मैच धमाकेदार होने की उम्मीद है, जहां RCB और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। लेकिन फैंस की असली नजरें तो अपनी पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर टिकी हैं, जो इस बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इस बार मैदान का समीकरण भी बदला-बदला नजर आएगा। संजू सैमसन अब पीली जर्सी (CSK) में दिखेंगे, वहीं रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है हमारे थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी की।
चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। वीडियो में धोनी नेट्स पर जाने से पहले खुद अपने हाथों से ग्राइंडर के जरिए अपने बल्ले को फिनिशिंग टच दे रहे हैं। सीएसके ने इसे 'मास्टर ऑफ द क्राफ्ट' का कैप्शन दिया है। फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन में भी धोनी के बल्ले से छक्कों की वही पुरानी बरसात देखने को मिलेगी।
क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है कि शायद यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी कहा है कि धोनी के बिना आईपीएल और सीएसके की कल्पना करना नामुमकिन है। इरफान का मानना है कि धोनी की भूमिका अब टीम को जोड़ने और रुतुराज गायकवाड़ के साथ-साथ संजू सैमसन को भविष्य के लीडर के तौर पर तैयार करने की होगी। हालांकि वह कितने मैच खेलेंगे, इस पर सवाल हैं, लेकिन सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने साफ किया है कि धोनी सभी मैच खेलेंगे, बस उनकी भूमिका टीम मैनेजमेंट तय करेगा।
धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार ट्रॉफी जीती है। उनके शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाले तो उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 278 मैचों में कुल 5439 रन बनाए है। फील्डिंग की बात करे तो उन्होंने आज तक 158 कैच लपके है। बैटिंग के साथ-साथ धोनी ने विकेट कीपिंग में 47 स्टंपिंग की है। सीएसके की टीम इस बार पूरी कोशिश करेगी कि वो अपनी छठी ट्रॉफी जीतकर धोनी को एक यादगार विदाई दे सके।
Updated on:
14 Mar 2026 04:47 pm
Published on:
14 Mar 2026 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
IPL 2026
