
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Photo - IANS)
PBKS vs RR Match Highlights: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में मंगलवार रात पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पीबीकेएस को सीजन की पहली हार मिली है। इस हार के बाद पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए। इस हार के बाद उन्होंने अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया, जो 223 रन के लक्ष्य का भी बचाव नहीं कर सके। नजर आए। इस हार के बाद उन्होंने अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया, जो 223 रन के लक्ष्य का भी बचाव नहीं कर सके।
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि बोर्ड पर 222 रन का स्कोर बहुत बढ़िया था। बल्लेबाजों की जितनी तारीफ की जाए कम है, जिस तरह से वे आगे आए और गेंदबाजों का डटकर सामना किया। यह एक असाधारण प्रदर्शन था, खासकर इस विकेट पर, जो थोड़ी चिपचिपी और धीमी थी। हमारी गेंदबाजी में एग्जीक्यूशन के मामले में थोड़ी कमी रह गई। हमने बहुत सारी धीमी गेंदें गति में बदलाव वाली गेंदें और यॉर्कर डालने की योजना बनाई थी। हम उस मामले में थोड़े पीछे रह गए। बीच के ओवरों में उनकी साझेदारी जबरदस्त रही, खासकर फ़रेरा और शुभम दुबे ने आकर आखिर में वे अहम रन बनाए।
यह ऐसा फ़ॉर्मेट है, जहां बहुत से खिलाड़ियों ने अपना खेल बदल लिया है और जब वे आते हैं, तो पहली ही गेंद से जोरदार प्रहार करना शुरू कर देते हैं। इसलिए गेंदबाजों के लिए किसी खास योजना के साथ आना एक मुश्किल काम होता है। यह सब एग्जीक्यूशन पर निर्भर करता है। अगर आपके पास कोई खास योजना तय है और आप उसे अच्छे से लागू करते हैं, तो आप विजयी होकर निकलते हैं। आज बस हमारा दिन नहीं था।
जीत की राह पर वापस लौटने के लिए आप क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हम उन चीजों पर टिके रहें, जो हम करते आ रहे हैं, उन रूटीन और प्रक्रियाओं का पालन करते रहें, जिन्हें हम शुरू से अपनाते आए हैं। हमारे पास तरोताज़ा होने के लिए कुछ दिन हैं, हम अपनी रणनीति पर फिर से काम करेंगे और मज़बूती से वापसी करेंगे।
इस हार से क्या सीख मिली? इस पर श्रेयस ने कहा कि यह इस सीजन में हमारी पहली हार है, इसलिए यह निश्चित रूप से आपको बहुत कुछ सिखाती है। हमने कई ऐसे मैच खेले हैं, जहां हमने 200 से ज़्यादा रन का पीछा किया है और 200 से ज़्यादा रन का बचाव भी किया है। इसलिए यह बस उन मैचों में से एक है, जहां चीज़ें हमारे पक्ष में नहीं रहीं और हमें बस इसे भुलाकर आगे बढ़ना होगा।
वहीं, हरप्रीत बरार को लेकर उन्होंने कहा कि स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना मुश्किल था, क्योंकि गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी और उन्हें थोड़ा टर्न भी मिल रहा था। बहुत ज़्यादा नहीं, लेकिन थोड़ा-बहुत। बरार ने अपने पहले ही मैच में आकर, जिस तरह का आत्मविश्वास दिखाया, उन्हें सलाम है। उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ़ 25 रन दिए और टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ साबित हुए।
Updated on:
29 Apr 2026 06:43 am
Published on:
29 Apr 2026 06:42 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
