
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- IANS)
IPL 2026 PBKS vs RR Update: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सामने 223 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 222 रन बनाए, जिसमें प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। जोफ्रा आर्चर और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए किफायती गेंदबाजी की। इस मुकाबले में रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका लक्ष्य पंजाब किंग्स को कम स्कोर पर रोकना था।
हालांकि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने पहले ओवर से ही तूफानी शुरुआत की। शुरुआती तीसरे ओवर में प्रियांश आर्य 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। प्रभसिमरन एक छोर पर डटे रहे, तो वहीं कूपर कनोली 96 के स्कोर पर आउट हो गए, जिन्होंने 14 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। दूसरी ओर प्रभसिमरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने और श्रेयस अय्यर ने बीच के ओवरों में थोड़ी धीमी बल्लेबाजी की। प्रभसिमरन 44 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए, तो श्रेयस अय्यर 27 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 30 रन ही बना सके। उन्हें नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा।
इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला और अकेले दम पर टीम को 220 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 4 चौके लगाए। आखिरी 10 गेंदों में उन्होंने 32 रन बटोरे और अपना अर्धशतक पूरा किया, साथ ही पंजाब किंग्स को एक बार फिर बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। यह विकेट पावरप्ले में आया, जब उन्होंने प्रियांश आर्य को पवेलियन की राह दिखाई। इसके अलावा नांद्रे बर्गर की जमकर धुनाई हुई और उन्होंने 4 ओवर में 59 रन लुटाए। बृजेश शर्मा ने 4 ओवर में 42 रन दिए, जबकि यश राज ने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए और रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में 32 रन दिए।
Published on:
28 Apr 2026 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
