Florida Weather Update: T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान की टीम तीन में से दो मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। क्या आज आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अपनी इज्जत बचा पाएगी या फिर बारिश से तार-तार हो जाएगी। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं फ्लोरिडा के मौसम का हाल।
Florida Weather Update: T20 World Cup 2024 में आज रविवार को 36वां मैच पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे से खेला जाना है। T20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम तीन में से दो मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में यूएसए के हाथों सुपर ओवर में शिकस्त मिली थी तो दूसरे मैच में भारत ने हराया था। क्या आज आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अपनी इज्जत बचा पाएगी या फिर बारिश से तार-तार हो जाएगी। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं फ्लोरिडा के मौसम का ताजा हाल।
फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबलों भारी पड़ रही है। आयरलैंड बनाम यूएसए मैच रद्द होने के चलते पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। आज रविवार को इसी मैदान पर पाकिस्तान अपनी इज्जत बचाने उतरेगा। एक्यूवेदर के अनुसार, आज मैच के दौरान तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। आसमान में दिन भर बादलों की आवाजाही रहेगी और बारिश की संभावना 55 प्रतिशत तक है।
एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, ग्राहम ह्यूम, नील रॉक, रॉस अडायर।
मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, इफ्तिखार अहमद, अबरार अहमद, आजम खान, अब्बास अफरीदी।