क्रिकेट

युवा अफरीदी ने ढाया कहर, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दूसरे T20 में भी पीटा- टूटे कई विश्व रिकॉर्ड

दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2016 से कोई भी T20 सीरीज नहीं गंवाई है। साथ ही उन्होंने T20 में भारत के बड़े रिकॉर्ड को भी इस जीत के साथ तोड़ा।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 1:20 PM IST
pak vs nz t20 2018
युवा अफरीदी ने ढाया कहर, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दूसरे T20 में भी पीटा- टूटे कई विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। शुक्रवार की रात दुबई में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 3 मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान ने लगातार 11वीं बार T20 सीरीज पर कब्जा जमाया, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 7 विकेट के नुक्सान पर 157 रन बनाए। पाकिस्तान ने इन रनों का पीछा सफलतापूर्वक 4 विकेट के नुक्सान पर 2 गेंद रहते ही कर लिया। पहले मैच में पाकिस्तान ने 2 रन से जीत दर्ज की थी। तीसरा मुकाबला 4 नवंबर को दुबई में ही खेला जाना है।


मुनरो की पारी पर भारी शाहीन की गेंदबाजी-
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को कॉलिन मुनरो ने हमेशा की ही तरह अच्छी शुरुआत दिलाई। एक तरफ वह 28 गेंदों में 44 रन बनाकर मोहम्मद हफीज का शिकार बने, वहीं उनके जोड़ीदार ग्लेंन फिलिप्स 12 गेंदों में 5 रन बनाकर 18 साल के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हुए। कप्तान केन विलियम्सन ने इसके बाद पारी को संभाला,दूसरी तरफ से विकेट गरते रहे। इसके बाद उन्हें कोरी एंडरसन का साथ मिला और इन दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। विलियम्सन 34 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। कोरी ने 25 गेंदों में 44 रनों की पारी खेल टीम को 7 विकेट के नुक्सान पर 153 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। पाकिस्तान के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 4 ओवरों में मात्र 20 रन देकर 3 विकेट झटके। हफीज ने महत्वपूर्ण एक विकेट झटका।


फखर-बाबर-आसिफ-हफीज की शानदार बल्लेबाजी-
पाकिस्तान के शुरूआती पांच बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच 2 गेंद रहते जीत लिया। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी फखर जमां और बाबर आजम ने 40 रनों की साझेदारी की। फखर 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बाबर को आसिफ अली का साथ मिला, पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट 96 रन पर बाबर के रूप में गंवाया। बाबर ने 41 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके बाद असिफ अली 114 के स्कोर पर आउट हुए।उन्होंने 34 गेंदों में 38 रन बनाए। हफीज 21 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे, शोएब मालिक ने 7 गेंदों में 10 रनों की छोटी पर महत्वपूर्ण पारी खेली। पाकिस्तान ने यह मैच 6 विकेट रहते जीत लिया। एडम मिलने ने 2.5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके। ईश सोढ़ी महंगे साबित हुए, उन्होंने 4 ओवर में 39 रन दिए।


मैच में बने यह रिकॉर्ड-
पाकिस्तान ने इस जीत के साथ रिकॉर्ड लगातार 11वीं T20 सीरीज पर कब्जा जमाया है। साथ ही उन्होंने साल में सबसे ज्यादा T20 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनकी यह 2018 में 16वीं T20 जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था। भारत ने 2016 में 15 T20 मुकाबले जीते थे। पाकिस्तान ने इस साल केवल एक T20 मैच गंवाया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने रनों का पीछा करते हुए लगातार 11वीं बार T20 मैच में जीत दर्ज की है।

Updated on:
3 Nov 2018, 1:20 PM IST
Published on: