5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विराट कोहली विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी’

विराट कोहली के लिए साल 2018 बहुत ही कामयाब रहा है, वह इस साल अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 शतक लगाने के साथ ही ODI में सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Nov 2018, 10:17 AM IST

VIRAT KOHLI

'विराट कोहली विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी'

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार हैं और टेस्ट क्रिकेट के रोमांच को बनाए रख सकते हैं। ग्रीम स्मिथ ने यहां कहा, "विश्व क्रिकेट में सुपरस्टार खिलाड़ियों की बहुत कमी है। शायद एक या दो इंग्लैंड में हों, मैं सोचता हूं कि विराट कोहली वह खिलाड़ी हैं।"


क्रिकेट को चाहिए विराट जैसे सुपरस्टार-
स्मिथ ने कहा, "वह टेस्ट क्रिकेट से प्यार करते हैं और खेल के इस प्रारूप को उन देशों में खेल को प्रासंगिक बनाए रखते हैं जो आईपीएल और अन्य टी-20 टूर्नामेंट के साथ क्रिकेट को पसंद करते हैं। जब तक एक सुपरस्टार के रूप में विराट टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करते रहेंगे तब तक हम क्रिकेट को प्रासंगिक बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।"


कूकाबुरा गेंद की आलोचना की-
उन्होंने यह भी कहा कि कूकाबुरा की गेंद टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का खत्म कर रही है। स्मिथ ने कहा, "कूकाबुरा गेंद लोगों को निराश कर रही है। यह गेंद मुलायम हो जाती है और लंबे समय तक स्विंग नहीं करती। मैं समझता हूं कि टेस्ट क्रिकेट बोरिंग ड्रॉ मैचों को और नहीं झेल सकता। टेस्ट क्रिकेट को ऐसी गेंद की जरूरत है जो स्पिन करे, उसे ऐसी गेंद चाहिए स्विंग हो और हवा में दिशा बदले। गेंद और बल्ले के बीच होने वाली कड़ी प्रतियोगिता से ही टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक बना रहेगा।"


विराट का साल 2018 में प्रदर्शन-
विराट कोहली ने इस साल ODI क्रिकेट में 133.55 की औसत से 14 पारियों में 1202 रन बनाए हैं। ODI में उन्होंने इस साल 6 शतक और 3 अर्धशस्तक बनाए हैं। उनके अलावा केवल दो बल्लेबाज ODI में इस साल 1000 रन पूरे कर पाए हैं। टेस्ट मैचों में भी इस साल सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के ही हैं। उन्होंने इस साल 59.05 की औसत से 10 मैचों की 18 पारियों में 1063 रन बनाए हैं। टेस्ट में विराट ने 2018 में 4 शतक और 4 अर्धशतक बनाए हैं। वह इस समय ICC क्रिकेट रैंकिंग में ODI और टेस्ट दोनों में नंबर 1 बल्लेबाज हैं।