गेंदबाजी में टॉप 10 में 3 भारतीय-
गेंदबाजी रैंकिंग में जडेजा ने 16 स्थानों की छलांग लगाकर 25वां स्थान हासिल किया है। हरफनमौला खिलाड़ी जडेजा को एशिया कप 2018 में लम्बे समय बाद ODI खेलने का मौका मिला था जिसे उन्होंने सही साबित किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में 4 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। चहल ने 3 स्थानों की छलांग के साथ टॉप 10 में पहली बार जगह बना ली है। वह अब इंग्लैंड के आदिल रशीद के साथ आठवें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह जिन्होंने आखिरी 3 मैचों के लिए टीम में वापसी की थी उन्होंने अपने करियर बेस्ट 841 अंकों के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है। जसप्रीत पहले पर, कुलदीप यादव तीसरे और चहल आठवें स्थान पर हैं।