5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी ने ऋषभ पंत के लिए अपना करियर दांव पर लगाया!

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 टीम में चयनकर्ताओं ने जगह नहीं दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 2 Nov 2018, 2:34 PM IST

dhoni-pant

धोनी ने ऋषभ पंत के लिए अपना करियर दांव पर लगाया!

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी है। चयनकर्ताओं के इस फैसले से धोनी का T20 करियर खत्म हो सकता है। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया है। मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय ODI टीम का अहम हिस्सा हैं और धोनी खुद युवा ऋषभ पंत को T20 टीम में मौका दिए जानें का पक्षधर थे।


कोहली ने किसी भी गलत नियत को नाकारा-
कोहली ने धोनी को T20 टीम से बाहर किए जानें पर कहा कि "मुझे लगता है कि अगर मैं गलत नहीं हूं तो चयनकर्ता पहले से ही इसे संबोधित कर चुके हैं। पहली बात तो उनसे इस बारे में बात हो चुकी है। मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि मैं इस बात को यहां बैठकर और समझाऊं। मेरे हिसाब से इस बारे में चयनकर्ता बाहर आके सबकुछ बता चुके हैं।"

धोनी ODI टीम का अहम हिस्सा-
"मैं उस बातचीत का हिस्सा नहीं था....वही सच है जो चयनकर्ताओं ने बताया है। मुझे लगता है लोग इसमें ज्यादा बाते ढूंढ रहे हैं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं ऐसा कुछ नहीं था। वह हमारी टीम का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनको T20 फॉर्मेट में ऐसा लगता है कि ऋषभ जैसे किसी खिलाड़ी को अधिक मौके मिलने चाहिए।"

धोनी चाहते युवाओं को मिले मौका-
कोहली ने बताया कि धोनी का इरादा केवल युवाओं की मदद करना है। धोनी का वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 टीम से बाहर होना ऐसी संभावनाओं को जन्म देता है कि धोनी शायद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अब वह भारत के लिए कभी न खेल पाएं। कोहली ने कहा कि "वह हमारे लिए वनडे में लगातार खेलते हैं, इसलिए इस लिहाज से देखा जाए तो वह केवल युवाओं की मदद करना चाहते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा कि लोग सोच रहे हैं, एक कप्तान होने के तौर पर मैं आपको इस बात से आश्वस्त करता हूं।"