
बांग्लादेश टीम। इनसर्ट में आईसीसी चेयरमैन जय शाह। (फोटो सोर्स: IANS)
Bangladesh T20 World Cup participation: भारत में 7 फरवरी से खेले जाने वाले आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी खतरे में पड़ गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। इसके बाद बांग्लादेश में सरकार, खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशासकों के बीच बातचीत का एक इमरजेंसी दौर शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल गुरुवार 22 जनवरी को ढाका के एक होटल में नेशनल क्रिकेटरों से मुलाकात करने वाले हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 3 बजे होने वाली इस मीटिंग का मकसद खिलाड़ियों को लेटेस्ट डेवलपमेंट्स के बारे में जानकारी देना और उनके विचार जानना है, क्योंकि यह सामने आया है कि शुरुआती गतिरोध के दौरान टीम से सलाह नहीं ली गई। T20I कप्तान लिटन कुमार दास ने भी खिलाड़ियों से सहमति नहीं लेने की बात कही थी।
आईसीसी का फैसला बुधवार को लगभग डेढ़ घंटे तक चली बोर्ड मीटिंग के बाद आया, जिसमें बांग्लादेश के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ दो सदस्यों को छोड़कर सभी ने बांग्लादेश की अपील के खिलाफ वोट किया। यहां तक कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आखिरी समय में मिले समर्थन से भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हो सका।
प्रस्ताव खारिज होने के बाद बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि मुझे आईसीसी से किसी चमत्कार की उम्मीद है। कौन वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहता? वोटिंग शुरू होने से पहले हमने आईसीसी को अपने फैसले के कारण बताए थे और हम वोटिंग में भी नहीं जाना चाहते थे।
बता दें कि आईसीसी ने प्रस्ताव खारिज करने के बाद एक तरह से अल्टीमेटम जारी किया। बांग्लादेश को 24 घंटे का समय दिया गया है कि वे पुष्टि करें कि टूर्नामेंट के लिए भारत जाएंगे या नहीं। ऐसा न करने पर उनकी जगह स्कॉटलैंड के ग्रुप सी में आने की उम्मीद है।
बांग्लादेश के खिलाड़ी पहले ही साफ कर चुक हैं कि वह वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। जबकि बांग्लादेश सरकार चाहती है कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेले, लेकिन श्रीलंका में। अमीनुल ने बताया कि बीसीबी ने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने या आयरलैंड या जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बदलने का प्रस्ताव दिया था। यह सबसे आसान तरीका होता, लेकिन श्रीलंका ने कहा कि हम अपने ग्रुप में कोई नई टीम नहीं चाहते।
अमीनुल ने आगे कहा कि वोटिंग के बाद उन्होंने सरकार से सलाह लेने के लिए और समय मांगा है। मैंने उनसे कहा कि मैं अपनी सरकार को बताने के लिए एक आखिरी मौका चाहता हूं। उन्होंने कहा कि यह एक सही बात है और मुझे 24 या 48 घंटे का समय दिया, ताकि मैं उनसे दोबारा संपर्क कर सकूं। प्रस्ताव खारिज होने के बावजूद बीसीबी ने बातचीत का दरवाजा पूरी तरह से बंद नहीं किया है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि आईसीसी का मन अभी भी बदल सकता है।
Published on:
22 Jan 2026 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
