हर फॉर्मेट में खतरनाक खिलाड़ी हैं धोनी: सचिन-
सचिन ने हाल ही में टी-20 टीम से बाहर किए गए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में भी बात की। सचिन ने कहा, "मुझे नहीं पता कि चयनकर्ताओं की मानसिकता क्या रही होगी और ड्रेसिंग रूम में क्या होता है इस बारे में राय देकर मैं किसी को प्रभावित नहीं करना चाहता।कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं के बीच जो भी होता है वह उन्ही के बीच रहना चाहिए। धोनी क्रिकेट के सभी प्रारूप में हमेशा से खतरनाक खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने इतने वर्षो में इसकी जिम्मेदारी भी ली है। मुझे हमेशा से लगता है कि जो खिलाड़ी इतने लंबे समय तक खेलता है, उसे पता होता है कि उसे क्या करने की जरूरत है।"