क्रिकेट

क्या फिर इतिहास दोहराएगा पाकिस्तान? जब शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका की धज्जियां उड़ाकर किया था क्वालीफाई

Pakistan vs Sri Lanka: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को कोलंबो में हराकर पाकिस्‍तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का नया मौका दिया है। हालांकि उसे श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जो वह 3 दशक पहले कर चुका है। जब 16 साल के शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका की जमकर कुटाई की थी। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि पाकिस्‍तान इतिहास दोहरा पाता है या टूर्नामेंट से बाहर होता है।
2 min read
Feb 28, 2026
Pakistan vs Sri Lanka
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ( File Photo Credit - IANS)

हैरी ब्रूक की लीडरशिप में इंग्लैंड ने सुपर-8 स्टेज को तीन में से तीन जीत के साथ बिना हारे खत्म किया और आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपनी जीत के बाद छह पॉइंट्स के साथ ग्रुप-2 में शीर्ष पर जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही उसने आखिरी मैच में न्‍यूजीलैंड को हराकर पाकिस्‍तान के लिए भी सेमीफाइनल के दरवाजे खोल दिए हैं। अब पाकिस्‍तान के पास श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है, जैसा कि वह 30 साल पहले केसीए सेंटेनरी टूर्नामेंट में कर चुका है। जब शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका टीम की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

इतने अंतर से दर्ज करनी होगी जीत

न्यूजीलैंड शुक्रवार की हार के बावजूद तीन पॉइंट्स और +1.390 के अच्छे नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि पाकिस्तान दो मैचों में एक पॉइंट और -0.461 के नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के लिए समीकरण साफ ​​है, लेकिन मुश्किल भी है। अगर वे श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हैं, तो उन्हें करीब 65 रन से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, अगर वे टारगेट का पीछा करते हैं तो उन्हें करीब 13 ओवर के अंदर लक्ष्‍य हासिल करना होगा।

पाकिस्तान के लिए एक तरह से नॉकआउट मुकाबला

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच पाकिस्तान के लिए एक तरह से नॉकआउट जैसा है। एक बड़ी जीत उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचा देगी और न्यूजीलैंड बाहर हो जाएगा। इससे कम कुछ भी होने पर न्यूजीलैंड ग्रुप-2 से क्‍वालीफाई कर जाएगी। हालांकि इससे पहले भी पाकिस्‍तान ये कमाल कर चुका है, जब उसने तीन दशक पहले श्रीलंका को 82 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। अब सवाल ये है कि क्‍या पाकिस्‍तान फिर से इतिहास दोहरा पाएगा या नहीं?

जब 16 के शाहिद अफरीदी ने 40 गेंदों पर ठोक डाले थे 102 रन

पाकिस्तान इससे पहले भी 30 साल पहले इसी तरह की हाई-प्रेशर सिचुएशन से गुजर चुका है। 1996 में नैरोबी में केसीए सेंटेनरी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्‍तान को श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत की जरूरत थी। जिमखाना क्लब ग्राउंड पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 371/9 रन बनाए। उसमें 16 साल के शाहिद अफरीदी के सिर्फ 40 गेंदों पर शानदार 102 रन और सईद अनवर के 115 रन शामिल थे।

यहां से क्‍वालीफाई करने के लिए उसे श्रीलंका को 290 से नीचे रोकना था। पाकिस्‍तान के गेंदबाजों वकार यूनिस ने 5/52, सकलैन मुश्ताक ने 4/33 और अफरीदी ने 1/43 विकेट लेकर श्रीलंका को 289 रन पर समेट दिया। इस तरह 82 रन की जीत ने पाकिस्तान की फाइनल में जगह पक्की कर दी। हालांकि फाइनल में उसे साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लगभग तीन दशक बाद अब पल्लेकेले में पाकिस्तान के सामने उसी तरह की एक बड़ी चुनौती है।

Updated on:
28 Feb 2026 11:44 am
Published on:
28 Feb 2026 11:44 am
Also Read
View All
PAK vs WI 1st Test: बाबर आजम भी नहीं बचा पाए पाकिस्तान की लाज, लगातार 8वां टेस्ट मैच हारकर बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

WI vs PAK 1st Test: 149 साल के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ छठी बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को रौंदकर बना डाले कई रिकॉर्ड्स

WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह