क्रिकेट

पाकिस्तान की लगातार जीत का सिलसिला जारी, न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में रौंदा

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दो रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टी- 20 में पाकिस्तान की यह लगातार सातवीं जीत है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 3:36 PM IST
Pakistan beat New Zealand by 2 runs
पाकिस्तान की लगातार जीत का सिलसिला जारी, न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में रौंदा

नई दिल्ली । पाकिस्तान ने शेख जायेद स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच काफी रोमांचक रहा । इसी के साथ पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दो रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टी- 20 में पाकिस्तान की यह लगातार सातवीं जीत है। इस मैच में अपने उम्दा हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मोहम्मद हफीज ने मैन ऑफ द मैच जीता ।

न्यूजीलैंड ने भी दिखाया दमखम-
पाकिस्तान ने बुधवार रात खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 10 रन के अंदर ही दो विकेट गंवाने के बाद हफीज (45) और आसिफ अली (24) ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदार की। इसके बाद कप्तान सरफराज अहमद के नाबाद 34 और इमाद वसीम के पांच गेंदों पर बनाए गए नाबाद 14 रनों की मदद से पाकिस्तान ने छह विकेट पर 148 रन का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने दोए अपना पहला अंतर्राष्टीय मैच खेल रहे एजाज पटेलए कोलिन डी ग्रैंडहोम और इश सोढी ने एक-एक विकेट लिए ।पाकिस्तान से मिले 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को कोलिन मुनरो (58) और ग्लैन फिलिप (12) ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। मुनरो ने 42 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए।

टेलर ने किया प्रयास-
न्यूजीलैंड को आखिरी छह गेंदों पर जीत के लिए 17 रन की दरकार थी लेकिन रॉस टेलर (नाबाद 42) की शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। कीवी टीम को मैच को सुपर ओवर में पहुंचाने के लिए आखिरी गेंद पर छह रन बनाने थे, लेकिन उसके बल्लेबाज चौका ही लगा सके और पाकिस्तान ने दो रन से जीत अपने नाम कर ली। पाकिस्तान के लिए हसन अली ने तीन और इमाद वसीम और शदाब खान ने एक-एक विकेट लिए । हफीज ने तीन ओवरों में मात्र 13 रन दिए।

Updated on:
1 Nov 2018, 3:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की टीम में एंट्री

U19 Asia Cup 2026 में आज भारत बनाम नेपाल मुकाबला, एक्‍शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे

IND vs NZ: पिछले 5 में से 1 बार ही न्यूजीलैंड को जीत हुई है नसीब, वेलिंगटन में बराबरी की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

IND vs NZ: 5 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली

दिल्ली में होने वाला था पहला वनडे, अचानक बदला वेन्यू; अब विशाखापट्टनम में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया