क्रिकेट

ICC ने एक साल के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को किया बैन? जानें असली बात

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमों ने सुरक्षा कारणों की वजह से 1996 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के साथ खेलने से मना कर दिया था, जबकि 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने जिंबॉब्वे और केन्या के खिलाफ मैचों का बहिष्कार किया था।
3 min read
Feb 03, 2026
Pakistan cricket
पाकिस्तान क्रिकेट (फोटो- IANS)

Is PCB Banned By ICC For one Year? मंगलवार को सोशल मीडिया पर तब सनसनी मच गई, जब एक पोस्ट में यह दावा किया जाने लगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ आईसीसी ने सख्त फैसला लेते हुए उसे एक साल के लिए बैन कर दिया है। दरअसल, भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का दसवां संस्करण खेला जाना है। 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

इस वर्ल्ड कप का हिस्सा बांग्लादेश भी था, लेकिन अपनी जिद की वजह से उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा हुआ था कि वह भारत में अपने वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा, जिसके बाद आईसीसी ने उसे बाहर कर स्कॉटलैंड को जगह दे दी। दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी ड्रामा शुरू हो गया था और वह लगातार टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात कर रहा था। इसके बाद 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया कि उसकी टीम वर्ल्ड कप का हिस्सा तो होगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी।

जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान से इस फैसले पर दोबारा सोचने की बात भी कही है। हालांकि, आईसीसी ने यह भी साफ कर दिया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें अब तक इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मैच बायकॉट करता है, तो उसे कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगा, जिसमें दावा किया जा रहा था कि आईसीसी ने पाकिस्तान को एक साल के लिए बैन कर दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी वर्ल्ड कप मैचों का बहिष्कार किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमों ने सुरक्षा कारणों की वजह से मैचों का बायकॉट किया था। 1996 वर्ल्ड कप में उन्होंने श्रीलंका के साथ खेलने से मना कर दिया था, जबकि 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने जिंबॉब्वे और केन्या के खिलाफ मैचों का बहिष्कार किया था। हालांकि, पाकिस्तान को अपने वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में खेलने हैं, ऐसे में सुरक्षा कारणों का सवाल यहां नहीं उठता है।

अब जानते हैं कि वायरल पोस्ट की सच्चाई क्या है। दरअसल, एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक साल के लिए बैन कर दिया है। इसमें यह भी लिखा था कि आईसीसी की बोर्ड मेंबर्स मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में भाग लेने को लेकर चर्चा हुई और वोटिंग कराई गई, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 14 वोट पड़े। इसी वजह से पाकिस्तान और पाकिस्तान सुपर लीग को भी एक साल के लिए बैन कर दिया गया है। इसके अलावा उसके रेवेन्यू में भी कटौती की गई है और एक साल तक पाकिस्तान की टीम कोई भी आईसीसी इवेंट होस्ट नहीं कर पाएगी।

फर्जी है वायरल पोस्ट

हालांकि, इस वायरल पोस्ट के बाद आईसीसी को तुरंत जवाब देना पड़ा। आईसीसी ने साफ कर दिया कि इस तरह की कोई भी बातचीत नहीं हुई है और न ही कोई ऐसी आधिकारिक घोषणा की गई है। इसका साफ मतलब यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से फर्जी है।

Also Read
View All
AUS W vs WI W: सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में बनाई जगह

AUS W vs WI W: डिएंड्रा डॉटिन ने चोटिल होने के बावजूद बना डाला रिकॉर्ड, विमेंस T20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल

England vs India 1st T20i Weather Report: क्या बगैर गेंद फेंके ही धुल जाएगा भारत बनाम इंग्‍लैंड पहला टी20, 80% तक बारिश का अलर्ट

AUS W vs WI W: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेस्‍टइंडीज की कप्‍तान बोलीं- हमारे पास खोने को कुछ नहीं

AUS W vs WI W: एलिस पेरी और स्टेफनी टेलर के पास इतिहास रचने का मौका, एक बड़े माइलस्टोन से 20 रन तो दूसरी 2 विकेट दूर