क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के हर मैच में काली पट्टी बांधकर उतरेंगे पाक खिलाड़ी, जानें PCB क्यों उठाने जा रहा ये कदम

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 से बांग्लादेश को बाहर करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विरोध जताने का नया तरीका ढूंढ लिया है और वह जल्द ही आईसीसी को इसके बारे में बताने जा रहा है।

2 min read
Jan 28, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इस टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस वर्ल्ड कप में कुछ दिन पहले ही बड़ा बदलाव हुआ और बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को जगह दे दी गई। बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप से बाहर होने की धमकी देने लगा था। हालांकि अब मामला कुछ हद तक सुलझता नजर आ रहा है और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर पॉजिटिव खबरें सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें

‘टीम इंडिया के लिए मैं जरूरी नहीं’, वनडे वर्ल्डकप 2027 से पहले KL Rahul के बयान ने किया हैरान

काली पट्टी बांधकर उतरेंगे पाक खिलाड़ी

लेकिन इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वर्ल्ड कप के सभी मैचों में विरोध प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन साइलेंट तरीके से किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी आईसीसी को एक पत्र लिखेगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि बांग्लादेश मामले पर विरोध जताते हुए उसके खिलाड़ी हर मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे।

जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच न खेलने की मांग पर अड़ा हुआ था और आईसीसी उसे समझाने की कोशिश कर रहा था, तब पाकिस्तान खुलकर बांग्लादेश के साथ खड़ा था और वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दे रहा था। पाकिस्तान ने यहां तक कह दिया था कि अगर बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं हुआ, तो वह भी वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर देगा। हालांकि, जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर किया गया, पाकिस्तान ने अगले ही दिन अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान का दोहरा चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया। अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद विरोध जताने का नया तरीका ढूंढ लिया है।

विरोध जताने का नया तरीका

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच खेलेगी, जहां उसका सामना पहले ही मुकाबले में नीदरलैंड से होगा। यह मैच कोलंबो के सिंहल स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जिसे भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकेगा।

इसी दिन भारतीय टीम भी अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी, जहां वह शाम 7:00 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। सुपर सिक्स से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को कोलंबो या अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर