क्रिकेट

पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला

Babar Azam: पाकिस्तान के बाबर आजम और नसीम शाब ने राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2025, 9:21 PM IST
Babar Azam Resigns from Captaincy

Babar Azam: न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर किए गए पूर्व कप्तान बाबर आजम ने राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप से भी हटने का फैसला किया है। दरअसल, बाबर आजम समेत मुहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज नसीम शाह को क्राइस्टचर्च में 16 मार्च से 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। हालाकि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बरकरार रखा गया है।

बाबर आजम, मुहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज नसीम शाह को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 16 मार्च से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बाहर कर दिया गया था। हालाकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए उन्हें बरकरार रखा गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा करते हुए संकेत दिए थे कि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और नसीम, ​​जो सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी हैं, इस सप्ताह फैसलाबाद में शुरू होने वाले राष्ट्रीय टी-20 में भाग लेंगे।

हालाकि गुरुवार को इस बात की पुष्टि हो गई कि बाबर आजम और नसीम शाब ने राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया है। बाबर आजम ने 2020 के बाद से कोई घरेलू प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की मैच फीस में भारी कटौती की है। अब आगामी नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में क्रिकेटरों की मैच फीस एक लाख रुपए प्रति मैच से घटाकर 10 हजार कर दिया है, वहीं रिजर्व खिलाड़ियों को प्रति मैच 5 हजार रुपए मिलेंगे।