Pakistan lies exposed: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच का बॉयकॉट करने के बाद पाकिस्तान की ओर से BCCI और ICC की इमरजेंसी मीटिंग का दावा किया गया था। लेकिन, जर्मनी क्रिकेट के एक पोस्ट ने उनके झूठे दावे की पोल खोलकर रख दी है।
Pakistan lies exposed: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के मैच का बहिष्कार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बीच टकराव बढ़ गया है। इसी का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान झूठ फैलाने के लिए आग में घी डालने का काम कर रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने आईसीसी और बीसीसीआई कैंप में खतरे की घंटी बजाने की उम्मीद में बहुत झूठे दावे किए हैं। लेकिन, क्रिकेट जर्मनी की एक पोस्ट ने उसके सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है।
दरअसल, एआरवाई न्यूज पर पत्रकारों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का एक पैनल 15 फरवरी को भारत T20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुआ था। इस दौरान यह दावा किया गया कि मुख्य स्टेकहोल्डर्स एक इमरजेंसी मीटिंग करने के लिए भारत पहुंचे हैं। अक्सर पूर्व क्रिकेटरों के साथ YouTube शो में दिखाई देने वाले नोमान नियाज ने कहा कि आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और सीईओ संजोग गुप्ता समाधान तक पहुंचने के लिए मुंबई में मौजूद लोगों में से हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे पास ब्रेकिंग न्यूज है कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह, सीईओ संजोग गुप्ता और बीसीसीआई के डिजिटल प्रोजेक्ट के हेड मुंबई में इकट्ठा हुए हैं। क्यों? क्योंकि ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर भारत बनाम पाकिस्तान मैच को मिस नहीं कर सकते। आखिर में, अगर मुझे बात खत्म करनी है तो उन्हें चिंता है कि अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है तो ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को भूल जाइए, यह उनकी इकॉनमी के बारे में भी है।
इस दौरान ही आगे कहा गया कि आईसीसी के आर्टिकल 2.9, 2.10 के अनुसार, कमर्शियल वैल्यू को बनाए रखना होगा। एक और आर्टिकल 11.2 सदस्यों के लिए कहता है कि, क्योंकि टीमों ने पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट साइन किया है, आपको सभी क्लॉज़ का पालन करना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा। ऐसा न करने पर सजा होगी और पाकिस्तान 20 से 40 मिलियन डॉलर तक खो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। बातचीत होगी और यह बांग्लादेश को वापस लाने के बारे में भी है। भारत और पाकिस्तान के एक-दूसरे के देशों में यात्रा न करने के बारे में चर्चा होगी और कौन जानता है, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी।
क्रिकेट जर्मनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करके पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। जिसमें लिखा गया है कि हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे प्रेसिडेंट सेवेरिन वीब और हमारे वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विग्नेश शंकरन को आईसीसी चेयरमैन जय शाह और सीईओ संजोग गुप्ता से मिलने का सम्मान मिला। इस मीटिंग में जर्मन क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने, एक साझा विजन और जर्मनी में खेल के लिए आगे बढ़ने के महत्वपूर्ण कदमों पर फोकस किया गया। इस तरह साफ हो गया है कि भारत में इमरजेंसी मीटिंग का झूठा है।