
ब्लेसिंग मुजराबानी को PCB ने किया बैन (फोटो- IANS)
Blessing Muzarabani Bans in PSL For 2 Years: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) से 2 साल के लिए बैन कर दिया है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्डकप (ICC Men's T20 World Cup 2026) में धारदार गेंदबाजी करने वाले ब्लेसिंग ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। लेकिन जैसे ही उन्हें आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेलने का मौका मिला, जिम्बाब्वे (Zimbabwe Cricket Team) के इस गेंदबाज ने बिना देर किया PSL को छोड़ आईपीएल (Indian Premier League) में भाग लेने का फैसला किया।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में शानदार गेंदबाजी के दम पर सबको आकर्षित करने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल (IPL 2026 Auction) और पीएसएल (PSL 2026 Auction) के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि बाद में इस्लामाबाद युनाइटेड (Islamabad United) ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर लिया।
लेकिन जैसे ही उन्हें केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) की रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलावा भेजा, मुजरबानी ने हामी भर दी और पाकिस्तान सुपर लीग की डील को दरकिनार करते हुए IPL में शामिल हो गए। अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए वह दो मैच खेल चुके हैं और दूसरे मुकाबले में उन्होंने अपनी गेंदबाजी की झलक भी दिखाई।
अब बात करें कि पाकिस्तान क्रिकेट के इस बैन का मुजरबानी पर क्या असर पड़ेगा? तो पाकिस्तान सुपर लीग में बैन की वजह से वह अगले 2 साल तक PSL में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अगर वह इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें PSL की ओर देखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
हालांकि मुजरबानी पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने PSL का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद IPL में खेलने के लिए उसे छोड़ा हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और श्रीलंका के दासुन शानाका भी ऐसा कर चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस समय IPL में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब तक उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई की घोषणा नहीं हुई है।
Updated on:
14 Apr 2026 04:38 pm
Published on:
14 Apr 2026 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
