14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC ने संजू सैमसन को दिया बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड, जसप्रीत बुमराह के साथ इस खिलाड़ी को मिली निराशा

ICC Best Player of March 2026: Sanju Samson ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए लगातार तीन मैच जिताऊ पारियां खेलीं और टीम को चैंपियन बनाया। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

2 min read
Google source verification
ICC Player of the Month March 2026, Sanju Samson ICC Award, Jasprit Bumrah Best Bowling, IPL 2026 News, T20 World Cup 2026 Heroes, Cricket News Hindi.

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह (Photo - IANS)

Sanju Samson Become ICC Best Player of The Month: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को मार्च महीने के लिए आईसीसी (International Cricket Council) के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है। सैमसन ने मार्च महीने में समाप्त हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men's T20 World Cup) में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सैमसन ने बताया अलग एहसास

पुरस्कार मिलने के बाद आईसीसी के हवाले से सैमसन ने कहा, "आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतना एक जबरदस्त एहसास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट के सफर के सबसे यादगार दौर में मिला है। पुरुषों के टी20 विश्व कप में भारत की जीत में हिस्सा लेना सच में एक सपना सच होने जैसा था, और उस पल की अहमियत को पूरी तरह समझने में थोड़ा समय लगा।"

उन्होंने कहा, "यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक रोमांचक दौर है, जिसमें हर तरफ बहुत प्रतिभाएं हैं। मुझे मिले मौकों और अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ के भरोसे और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुजार हूं, जिससे मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।"

बुमराह को सैमसन ने छोड़ा पीछे

सैमसन के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कॉनोर एस्टह्युजेन (Connor Esterhuizen) को भी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। सैमसन ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए लगातार तीन मैच-जिताऊ पारियां खेलीं और टीम को चैंपियन बनाया। क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 97 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इस मुकाबले में भारतीय टीम नहीं जीतती तो वर्ल्डकप में टीम इंडिया का सफर समाप्त हो जाता। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली। लगातार तीन शानदार पारियां खेलकर भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।